PNB घोटाला: पंजाब नेशनल बैंक का चीफ ऑडिटर गिरफ्तार
नई
दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के चीफ ऑडिटर एमके शर्मा को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। ये गिरफ्तारी नीरव मोदी और गीतांजली ग्रुप से संबंधित मामले में हुई है।सूत्रों के अनुसार शर्मा को कल मुबंई कोर्ट में पेश किया जाएगा। शर्मा पीएनबी शाखा के सिस्टम और प्रथाओं के ऑडिटिंग के लिए कथित तौर पर जिम्मेदार है। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>id='top-searched-articles'>
इस मामले में अब तक कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। बता दें कि देश के बैंकिंग इतिहास के सबसे बड़े घोटाले के खुलासे के बाद डायमंड किंग नीरव मोदी और गीतंजलि जेम्स के प्रमोटर मेहुल चौकसी के खिलाफ सीबीआई की तरफ से शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज की गई है। दूसरी ओर, आयकर विभाग के अनुरोध पर ब्यूरो ऑफ इमीग्रेशन ने हीरा व्यापारी नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के खिलाफ अलग-अलग लुकआउट नोटिस/ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया है।
यह
नोटिस जारी होने की तारीख (22 फरवरी, 2018) से अगले एक साल के लिए वैध होगा। नीरव मोदी ग्रुप से जुड़े 4 अन्य प्रॉपर्टीज को इसमें अटैच किया गया है, जिसमें अलीबाग स्थित 13 करोड़ का एक फॉर्म हाउस है, साथ ही 135 एकड़ में फैले 5.24 एमडब्ल्यू सोलर पावर प्लांट और अहमदनगर में 70 करोड़ में फैली संपत्ति भी शामिल है।











Click it and Unblock the Notifications