अमनमणि त्रिपाठी को CBI ने किया गिरफ्तार, पत्नी सारा की हत्या का शक

सारा की मौत नेशनल हाईवे-2 पर एक कार एक्सिडेंट में हुई, जब दोनों पति-पत्नी पिछले साल देश की राजधानी दिल्ली जा रहे थे।

नई दिल्ली। सीबीआई ने समाजवादी पार्टी के नेता अमनमणि त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर अपनी पत्नी सारा त्रिपाठी की रहस्यमयी हत्या में शामिल होने का आरोप है। उन्हें सीबीआई ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

amanmani tripathi

सारा की मौत नेशनल हाईवे-2 पर एक कार एक्सिडेंट में हुई, जब दोनों पति-पत्नी पिछले साल देश की राजधानी दिल्ली जा रहे थे। अमनमणि कार से बाहर कूद गए और उन्हें इस दुर्घटना में खरोंच भी नहीं आई, जबकि पत्नी सारा की मौत हो गई।

सारा की मां को उसकी मौत पर संदेह हुआ, जिसके पासा सारा त्रिपाठी की मां सीमा सिंह ने अमनमणि त्रिपाठी और उसके परिवारवालों के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज कराई थी।

इस एफआईआर में सीमा सिंह ने अपने पति यानी सारा के पिता पर भी सारा की हत्या का आरोप लगाया था। इसके बाद इस केस को सीबीआई के सुपुर्द कर दिया गया था

शुक्रवार को सीबीआई ने इस बात की पुष्टि की कि अमनमणि त्रिपाठी को सारा त्रिपाठी की हत्या में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है और जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा। आपको बता दें कि अमनमणि त्रिपाठी के पिता अमरमणि त्रिपाठी पहले ही मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में उम्र कैद की सजा काट रहे हैं।

'हादसे से पहले हो गई थी हत्या'

सारा की मां सीमा सिंह ने आरोप लगाया था कि उनकी बेटी की मौत सड़क दुर्घटना में नहीं हुई, बल्कि उसकी हत्या की गई थी। उन्होंने कहा था, 'मुझे फिरोजाबाद में पता लगा है कि मेरी बेटी की मौत एक्सीडेंट में नहीं हुई, बल्कि चार घंटे पहले ही उसका मर्डर कर दिया गया था।'

sara tripathi

सीमा ने कहा तलाक चाहती थी सारा

सारा की मां सीमा सिंह ने कहा कि उनकी बेटी ने डेढ़ माह पहले ही कहा था कि अमनमणि त्रिपाठी से तलाक लेना चाह‍ती है। उसने अमनमणि त्रिपाठी से तलाक देने को कहा भी था लेकिन उसने मना कर दिया था।

अमरमणि त्रिपाठी के बेटे अमनमणि त्रिपाठी ने घर वालों की मर्जी के खिलाफ सारा से शादी कर ली थी। यह शादी पिछले साल लखनऊ के एक आर्यसमाज मंदिर में हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+