CBDT की बड़ी कार्रवाई, 15 इनकम टैक्स अधिकारियों को किया जबरन रिटायर
Recommended Video
Modi Government के निशाने पर Corruption अधिकारी, जबरन Retire किए गए IT के 15 officer|वनइंडिया हिंदी
नई दिल्ली: मोदी सरकार ने आयकर विभाग के 15 इनकम टैक्स अधिकारियों को रिटायर कर दिया है। इससे पहले भी सरकार कई अधिकारियों को जबरन रिटायर कर चुकी है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्टर टैक्सेज (सीबीडीटी) ने शुक्रवार को अपने 15 अधिकारियों को जबरन रिटायर किया है। ये सभी अधिकारी प्रिंसिपल कमिश्नर रैंक के हैं।

इसमें प्रिसिपल कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स (सीआईटी), सीआईटी, जूनियर सीआईटी रैंक के 15 अन्य वरिष्ठ अधिकारी हैं। इनमें से कई लोगों पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। वहीं कुछ लोगों पर सीबीआई के मामले हैं। भ्रष्टाचार पर लगाम कसने के लिए ये कदम उठाया गया है।
इससे पहले मोदी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल में कई अधिकारियों को जबरन रिटायर कर चुकी है। उसका कहना है कि वो भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टोलरेंस की नीति पर चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications