वीडियो: अखिलेश राज में खाकी की शर्मनाक हरकत: नशे में डांसर संग तमंचे पर डिस्को
लखनऊ। भाषा में भदेस हूं
इतना पिछड़ा हूं
कि उत्तर प्रदेश हूं।
एक समय के सबसे नाकारा मुख्यमंत्री श्रीपति मिश्र का भी सारा रिकार्ड तोड़ देने वाले अखिलेश यादव के शासन में उत्तर प्रदेश शायद ही उत्तम प्रदेश बन सके। और ऐसा इसलिए कि परित्राणाय साधूनाम, विनाशायच दुष्कृताम (सज्जनों का कल्याण और दुष्टों का नाश) का दम भरने वाली पुलिस 'दम मारो दम' में मशगूल है। इसका सबसे ताजा उदाहरण सूबे के शाहजहांपुर जनपद में सामने आया। यहां नशे में धुत्त एक सिपाही ने खुलआम मंच पर बंदूक लहरा कर डांसर के साथ जमकर डांस किया और उसपर खूब नोटों की बारिश की।

यह देखकर डांसर और बाकी लोग सहम गए। बस फिर शुरु हो गया 'तमंचे पे डिस्को', और सिपाही ने डांसर की ओर पिस्टल तान कर कहा कि डांस जारी रखो। लड़की डरी सहमी नाचने लगी। सिपाही नशे के सुरूर में डांसर के उपर नोटों की बारिश शुरु कर दी। वह स्टेज पर तब तक मौजूद रहा जब तक उसकी हाथों में नोटों की गड्डियां खत्म नहीं हुईं। सिपाही करीब एक घंटे तक पिस्टल लिए मंच पर डांसर के साथ ठुमके लगाता रहा। तब निगोही थाने से पहुंचे कुछ अन्य सिपाही उसे वापस ले गए। इस शर्मनाक करतूत ने यूपी पुलिस की धब्बा लगा दिया है। फिलाहल मामले की जांच चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications