Cash For Query: महुआ मोइत्रा पर एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट, शीतकालीन सत्र के पहले दिन संसद में हो सकती है पेश
संसद का शीतकालीन सत्र 4 दिसंबर से शुरू हो रहा है। पार्लियामेंट का ये सत्र 22 दिसंबर तक चलने वाला है। 19 दिनों के इस सत्र में 15 बैठकें निर्धारित हैं। संसद के शीतकालीन सत्र में इस बार पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणामों का भी असर देखने को मिल सकता है। वहीं दूसरी ओर कैश- फॉर क्वैरी मामले में एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट भी सदन में पेश किए जाने की उम्मीद है। इस दौरान महुआ मोइत्रा से जुड़े कैश फॉर कैरी मामल में एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट सदन में पेश की जा सकती है।
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर लगे आरोपों के मामले की जांच कर रही एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान पेश की जाएगी। इस बीच न्यूज एजेंसी एनआई के सूत्रों के हवाले से कहा कि 4 दिसंबर के लिए लोकसभा के सूचीबद्ध एजेंडे में विनोद कुमार सोनकर और अपराजिता सारंगी को "नैतिकता समिति की पहली रिपोर्ट को पटल पर रखने" का उल्लेख है।

संसद के शीतकालीन सत्र शुरू होने से दो दिन पहले यानी 2 दिसंबर को केंद्र सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। हालांकि आमतौर संसद के सत्र से ठीक एक दिन पहले सर्वदलीय बैठक बुलाई जाती है। लेकिन इस बार 3 दिसंबर को चार राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम आने वाले हैं और अगले दिन यानी 4 दिसंबर से शीतकालीन सत्र शुरू होने वाला है। ऐसे में केंद्र ने दो दिन पहले ही सर्वदलीय बैठक बुलाई है।
दरअसल, लोकसभा आचार समिति ने पिछले महीने स्पीकर ओम बिरला को 'कैश-फॉर-क्वेरी' मामले से संबंधित अपनी मसौदा रिपोर्ट सौंपी थी। सूत्रों ने बताया कि समिति ने मोइत्रा को निष्कासित करने की सिफारिश की है.
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच करने वाली आचार समिति ने 9 नवंबर को अपनी 500 पन्नों की रिपोर्ट को अपनाया था जिसमें मोइत्रा को उनके "अत्यधिक आपत्तिजनक, अनैतिक, जघन्य और आपराधिक आचरण" के मद्देनजर 17 वीं लोकसभा से निष्कासित करने की सिफारिश की गई थी।
आचार समिति ने आईपी पते और स्थान के संबंध में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और गृह मंत्रालय (एमएचए) से विवरण रिपोर्ट मांगी थी। समिति ने धारा आईटी अधिनियम 2000 के तहत कानूनी परिणामों पर जोर देते हुए, लॉगिन क्रेडेंशियल साझा करने के खतरों पर एमएचए से इनपुट भी मांगा था।












Click it and Unblock the Notifications