पैंडोरा पेपर्स लीक पर CBDT का अहम बयान, कहा- पूरे मामले की करेंगे जांच
पैंडोरा पेपर्स लीक पर CBDT का बयान, पूरे मामलों की करेंगे जांच
नई दिल्ली, 4 अक्टूबर: इंटरनेशनल कंसोर्टियम ऑफ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट्स (आईसीआईजे) ने एक कुछ लोगों की एक लिस्ट जारी की है। जिसे पंडोरा पेपर्स लीक का नाम दिया गया है। इसमें भारत समेत दुनियाभर के सैकड़ों अमीर लोगों का है, जिन्होंने कथित रूप से विदेश में काफी संपत्ति छुपाकर रखी है। भारत के कई मशहूर लोगों के नाम इसमें आए हैं। जिसके बाद वित्त मंत्रालय के केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) की ओर से इस पर बयान आया है। सीबीडीटी के प्रवक्ता ने कहा है कि पेंडोरा पेपर्स लीक का मामला उनके संज्ञान में है। इससे संबंधित मामलों की जांच की जाएगी।

क्या है ये मामला
पैंडोरा पेपर्स लीक दुनियार के करीब 12 मिलियन (1.20 करोड़) दस्तावेजों को दिन रात खंगालने के बाद दुनिया भर में चल रही पैसों की लेन-देन और हेराफेरी को लेकर बहुत बड़ा खुलासा करता है। ये एक ऐसा लीक है, जो छिपी हुई संपत्ति, टैक्स से बचने के तरीकों, दुनिया के कुछ अमीर और शक्तिशाली लोगों द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग का खुलासा करता है। 117 देशों के 600 से ज्यादा पत्रकारों और 140 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन ने कई महीनों तक लगातार काम किया और 14 अलग अलग स्रोतों से दस्तावेजों को खंगालते हुए तमाम खुलासे किए हैं। ये खुलासा इंटरनैशनल कंसोर्टियम ऑफ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट ने किया है, जो विश्व का सबसे बड़ा खुलासा माना जा रहा है। पैंडोरा पेपर्स लीक में दुनिया के कई देशों की बड़ी हस्तियों का नाम है, जिसमें भारत और पाकिस्तान के भी कई नेता शामिल है। भारत के सचिन तेंदुलकर और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का भी इस लीक में नाम आया है।
कैसे हुई है ये जांच
करीब 5 साल पहले पनामा पेपर्स लीक ने पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया था, इसमें कई बड़ी हस्तियों का नाम पनामा पेपर लीक में आया था। इसमें खुलासा हुआ था कि कैसे बड़े बड़े अमीर कारोबारी, हस्तियां टैक्स चोरी करने के लिए अलग अलग तरीके का इस्तेमाल करते थे। अब एक बार फिर से ऐसा ही खुलासा पूरी दुनियाभर में हुआ है और इस बार इस लीक का नाम 'पैंडोरा पेपर लीक' है। ICIJ ने बताया है कि दुनियाभर में 12 करोड़ दस्तावेजों की जांच की गई है। 117 देशों के 600 जर्नलिस्ट्स इन्वेस्टिगेशन में शामिल हुए।












Click it and Unblock the Notifications