
केरल में तलवार लहराने के आरोप में VHP की महिला सदस्यों के विरुद्ध केस दर्ज
नई दिल्ली, 30 मई। केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में एक रैली के दौरान तलवार लहराने आरोप में विश्व हिंदू परिषद की 4 महिला सदस्यों पर पुलिस ने कार्रवाी की है। चारों के खिलाफ केरल पुलिस ने विश्व हिंदू परिषद की महिला विंग दुर्गा वाहिनी के सदस्यों के विरुद्ध यह कार्रवाई की है।

राजधानी तिरुवनंतपुरम के इलाके में एरियनकोड पुलिस थाने में यह दुर्गा वाहिनी के सदस्यों के विरुद्ध यह मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने अनुसार, रविवार को रैली के दौरान राज्य की राजधानी में विश्व हिंदू परिषद की महिला विंग - दुर्गा वाहिनी की एक रैली के आयोजकों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। जिसमें दुर्गा वाहिनी की चार सदस्यों ने कथित रुप से तलवार लहराते हुए देखा गया था। यह वीडियो बाद में वायरल हुआ।
जामुन भी महंगा हुआ इस बार: यहाँ 730 रु किलो का भाव, किसानों ने बताया- क्यों खाना जरूरी है ये फल
वीडियो सामने आने के बाद पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया की राजनीतिक शाखा SDPI ने मामले में पुलिस प्रशासने कार्रवाई की मांग की थी। सोशल मीडिया पर रैली का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने सांप्रदायिक शांति और सद्भाव को बिगाड़ने की कोशिश के लिए हथियार अधिनियम के तहत दुर्गा वाहिनी के 4 सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।