गोमांस के संदेह में ट्रेन यात्री पर हमले का मामला, जीआरपी आरोपियों को दोबारा करेगी गिरफ्तार, जानिए वजह
Nashik Train Video: महाराष्ट्र के नासिक में एक ट्रेन में गोमांस ले जाने के संदेह में एक वृद्ध व्यक्ति पर हमला करने के आरोपी तीन व्यक्तियों की जमानत रद्द होने के बाद पुलिस उन्हें फिर से गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी है।
अदालत ने सोमवार को उनकी जमानत रद्द कर दी। जब पुलिस ने उन पर डकैती और धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप जोड़े। 72 वर्षीय पीड़ित अशरफ अली सैयद हुसैन जो उत्तरी महाराष्ट्र के जलगांव जिले के रहने वाले हैं। उन पर 28 अगस्त को धुले-मुंबई CSMT एक्सप्रेस में गोमांस ले जाने के संदेह में एक समूह द्वारा हमला किया गया था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। जिसके बाद पुलिस ने 31 अगस्त को धुले से आकाश आहवड (30), नीतेश आहिरे (30) और जयेश मोहिते (21) को गिरफ्तार किया था।

अगले दिन उन्हें अदालत में पेश किया गया। जहां उन्हें जमानत मिल गई थी। हालांकि जीआरपी उन्हें जमानत मिलने के बाद हिरासत में नहीं रख सकी। इसलिए आरोपियों को घर जाने की अनुमति दी गई।
पुलिस ने बताया कि पीड़ित द्वारा दी गई अतिरिक्त जानकारी के आधार पर उन्होंने मामले में डकैती और धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप जोड़े और जमानत रद्द करने के लिए याचिका दायर की। अदालत ने पुलिस की याचिका मंजूर करते हुए सोमवार को तीनों आरोपियों की जमानत रद्द कर दी। जिससे उनकी दोबारा गिरफ्तारी का रास्ता साफ हो गया।
पुलिस को उम्मीद थी कि आरोपी धुले में अपने घर लौटेंगे। इसलिए उनके घरों के बाहर सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। लेकिन वहां आरोपी नहीं मिले।
इस स्थिति के बाद जीआरपी ने तीनों आरोपियों की तलाश के लिए एक अभियान शुरू किया है। जीआरपी इस मामले में शामिल सभी व्यक्तियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications