Car Blast in coimbatore : कोयंबटूर मंदिर के पास कार ब्लास्ट का मामला, आतंकी साजिश की जांच कर रही पुलिस
तमिलनाडु में कोयंबटूर के उक्कदम इलाके में रविवार तड़के एक कार में लगे सिलेंडर में विस्फोट के कारण एक व्यक्ति की झुलसकर मौत हो गई थी। कार में विस्फोट मंदिर के पास हुआ था। मृतक की शिनाख्त के बाद पुलिस अब इस मा मामले में आतंकी लिंक की जांच कर रही है। दरअसल, मृतक की शिनाख्त 25 वर्षीय जमीजा मुबीन के रूप में हुई है। मुबीन से साल 2019 में कथित आईएसआईएस लिंक पर केंद्रीय आतंकवाद विरोधी एजेंसी ने पूछताछ की थी।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सी. सिलेंद्र बाबू ने मीडिया में जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है कि क्या उक्त घटना एक दुर्घटना थी या कोई 'साजिश' थी। पुलिस ने बताया कि कोट्टई ईश्वरन मंदिर के आसपास की सभी दुकानें एहतियातन बंद कर दी गईं और इलाके में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील क्षेत्र होने के कारण उक्कदम इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
डीजीपी ने बताया कि कार में दो सिलेंडर लगे थे, जिनमें से एक फट गया। जांच की जा रही है कि इसे कहां से खरीदा गया था। कोयंबटूर के आयुक्त वी. बालकृष्णन के नेतृत्व में छह विशेष दल इस घटना की जांच कर रहे हैं, जबकि तमिलनाडु कमांडो स्कूल का बम निरोधक दस्ता भी जांच में शामिल हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications