VIDEO: सीसीटीवी में कैद हुआ दहला देने वाला हादसा, कार से जिंदा बाहर निकले दो लोग
मोरबी। गुजरात के मोरबी में 'जाको राखे साइयां मार सके न कोए' कहावत रविवार को चरितार्थ नजर आई। मोरबी में एक कार सड़क से पलटी खाते हुई पेट्रोल पंप के दीवार से जा टकराई। हदासा दोपहर तीन बजे के आसपास का है। जब एक सफेद रंग की अनियंत्रित कार सड़क से कई पलटे खाते हुए पेट्रोल पंप के अंदर आ गिरी। इस हादसे में कार में सवार दो लोग आश्चर्यजनक रूप से बच गई। उन्हें किसी भी तरह की कोई गंभीर चोट नहीं आई है।

यह पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। गाड़ी की रफ्तार की इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कार कई पलटियां खाते हुए पेट्रोल पंप के अंदर जा गिरी। हादसे के बाद लोग कार में सवार लोगों के बचाने के लिए दौड़े तब तक दोनों कार सवार पलटी हुई कार से बाहर आ गए। दोनों कार सवारों को बहुत ही मामूली खरोंच आईं है।












Click it and Unblock the Notifications