Captain Supritha CT: कौन हैं कैप्टन सुप्रीता सीटी, जो दुनिया के सबसे ऊंचे युद्ध क्षेत्र सियाचिन में तैनात हुई
Captain Supritha CT at Siachen: भारतीय सेना की बहादुर महिला कैप्टन सुप्रीता सीटी ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। कैप्टन सुप्रीता सीटी को सियाचिन में तैनाती मिली है।
दुनिया के सबसे ऊंचे युद्ध क्षेत्र सियाचिन ग्लेशियर में तैनात होने वाली कैप्टन सुप्रीता सीटी भारतीय सेना की महिला सैनिकों में से एक हैं। सियाचिन में तैनात होने वाली पहली महिला राजस्थान के उदयपुर की कैप्टन शिवा चौहान हैं, जिन्हें जनवरी 2024 में तैनात किया गया था।

सियाचिन में पोस्टिंग पाने वाली कैप्टन सुप्रीता सीटी के पति जेरी ब्लेज भी हैं। ये भारतीय सेना में मेजर के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। कैप्टन सुप्रीता मूलरूप से कर्नाटक के मैसूर और मेजर ब्लेज वेलिंग्टन तमिलनाडु के रहने वाले हैं।
मेजर जेरी ब्लेज और कैप्टन सुप्रीता सीटी ने 26 जनवरी 2024 गणतंत्र दिवस परेड में दो अलग-अलग टुकड़ियों के सदस्यों के रूप में कर्तव्य पथ पर मार्च करने वाला पहला जोड़ा बना था। अब दुर्गम जगह पोस्टिंग पाकर कैप्टन सुप्रीता सीटी ने फिर इतिहास रच दिया।
कैप्टन सुप्रीता सीटी और मेजर जेरी ब्लेज ने साल 2023 में शादी की थी। इससे पहले साल 2016 में सुप्रीता सीटी ने कर्तव्य पथ पर एनसीसी गणतंत्र दिवस परेड और मेजर ब्लेज ने साल 2014 में एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर नई दिल्ली का हिस्सा बने थे।
कैप्टन सुप्रीता सीटी का जीवन परिचय
कैप्टन सुप्रीता सीटी ने मैसूर के जेएसएस लॉ कॉलेज से कानून में स्नातक की डिग्री ली। पति ब्लेज ने जैन विश्वविद्यालय बंगलूरु से स्नातक किया था।
मैसूर में 4 कार एयर स्क्वाड्रन NCC का हिस्सा थी। जोधपुर में आयोजित अखिल भारतीय वायु सैनिक शिविर-2015 में भाग लिया। नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस शिविर 2016 में भाग लिया।
सुप्रीता सीटी सैन्य पुलिस दल का हिस्सा हैं, जबकि उनके पति मद्रास रेजिमेंट से हैं।

सियाचिन में पोस्टिंग कितनी मुश्किल?
लेह-लद्दाख़ में स्थित सियाचिन काराकोरम रेंज में तकरीबन 20 हजार फीट की ऊंचाई पर दुनिया का सबसे ऊंचा युद्ध क्षेत्र है।
यहां फौजियों को देश के दुश्मनों से ज्यादा तो मौसम की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। खून जमा देने वाली ठंड चौबीस घंटे रहती है। माइनस पारा, बर्फबारी और नश्तर चुभती तेज हवाओं से भी जूझना पड़ता है।












Click it and Unblock the Notifications