मिलिए कैप्टन अमरिंदर की पाकिस्तानी महिला मित्र से, हिमाचल की वादियों में मनाएंगे उनका जन्मदिन

कैप्टन अमरिंदर के साथ अरूसा आलम के अफेयर की खबरें फैली थीं तो बकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस नेता को इसका खंडन करना पड़ा था। कैप्टन ने उनको अपना मित्र बताया था।

शिमला। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह अपनी पाकिस्तानी महिला मित्र अरूसा आलम को लेकर एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। अमरिंदर सिंह इस बार अपने गिने चुने साथियों के साथ अपनी पाकिस्तानी महिला मित्र अरूसा आलम का जन्म दिवस हिमाचल प्रदेश के मशोबरा में मनाने जा रहे हैं। 21 मई को होने वाले इस खास कार्यक्रम में दोनों देशों के कुछ खास मेहमान शामिल होंगे। खुद अरूसा आलम भी यहां पहुंच रही हैं। दरअसल, शिमला से सटे मशोबरा में होने वाले इस जन्म दिवस समारोह को लेकर यहां जोरदार तैयारियां इन दिनों चल रही हैं।

पार्टी में बुलाए जाएंगे पॉलिटिकल हस्तियां

पार्टी में बुलाए जाएंगे पॉलिटिकल हस्तियां

पंजाब पुलिस के सुरक्षा दस्ते यहां पहुंच चुके हैं। हालांकि कैप्टन अमरिंदर सिंह इंतजामों में सीधे तौर पर तो नहीं जुड़े हैं। कहा जा रहा है कि आयोजन पंजाब के एक जाने माने वकील कर रहे हैं। इस वकील के परिवार की अरूसा आलम के साथ काफी नजदीकी है। वह यहां कैप्टन व अरूसा मेहमान के तौर पर ही पहुचेंगे। समारोह में कैप्टन के खास मंत्री, एमएलए और पॉलिटिकल लोग ही बुलाए गए हैं।

हाल ही में रि‍लीज की सारागढ़ी के युद्ध पर लिखी किताब

हाल ही में रि‍लीज की सारागढ़ी के युद्ध पर लिखी किताब

अरूसा इन दिनों से पाकिस्तान गई हुई है और उनके 20 को वापिस लौट रही हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह भी दो दिनों से दिल्ली में हैं जहां पंजाब के लिए योजनाओं को लेकर वैंकेया नायडू और नीति आयोग के चेयरमैन से मिलने के बाद शाम को उनके द्वारा सारागढ़ी के युद्ध पर लिखी किताब को रिलीज किया गया।

कैप्‍टन के शपथ समारोह में भी पहुंची अरूसा आलम

कैप्‍टन के शपथ समारोह में भी पहुंची अरूसा आलम

जानकारी के मुताबिक कैप्टन दिल्ली से सीधे हिमाचल प्रदेश पहुंचेगे। उनके 22 मई को ही चंडीगढ़ में लौटने की संभावना है। कैप्टन व अरूसा के रिश्‍‍ते किसी से छिपे नहीं हैं। इस साल अमरेन्दर सिंह के शपथ समारोह में पाकिस्तानी पत्रकार अरूसा आलम भी पहुंची थीं। समाजसेवी अख्तर का 1970 के दशक में पाकिस्तान की राजनीति पर गहरा प्रभाव रहा था।

आलम और सिंह के बीच अफेयर की खबरें

आलम और सिंह के बीच अफेयर की खबरें

2007 में आलम और सिंह के बीच कथित तौर पर ‘अफेयर' होने की खबरें आई थीं। तब अरूसा ने इन अफवाहों और अटकलों को विराम देने के लिए चंडीगढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि वे दोनों अच्छे दोस्त हैं और हमेशा वही रहेंगे। अरूसा और अमरिंदर की मुलाकात पहली बार 2004 में हुई थी, जब कैप्टन पाकिस्तान के दौरे पर गए थे।

पाकिस्तानी महिला से कांग्रेसी नेता के संबंध

पाकिस्तानी महिला से कांग्रेसी नेता के संबंध

कांग्रेस के किसी नेता का पाकिस्तानी पत्रकार के साथ नाम जुडऩे का यह इकलौता वाकया नहीं है। अमरेंदर और अरूसा के ‘अफेयर' की सुर्खियों के 7 साल बाद, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शशि थरूर और पाकिस्तान की पत्रकार मेहर तरार की नजदीकियों ने भी मीडिया का ध्यान खींचा था। 17 जनवरी, 2014 को दिल्ली के एक पांच सितारा होटल के एक कमरे से थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर मृत पाई गई थीं। इससे एक दिन पहले ही, ट्विटर पर थरूर और मेहर के कथित अफेयर को लेकर सुनंदा और मेहर के बीच तीखी नोंकझोंक हुई थी।

मशोबरा होटल में मनेगा अरूसा का जन्मदिन

मशोबरा होटल में मनेगा अरूसा का जन्मदिन

मशोबरा शिमला जिले में स्थित एक लोकप्रिय पर्यटक स्थल है। लेडी माउंटबेटन और लेडी एडविना की जीवनी के अनुसार, मशोबरा को लार्ड डलहाैज़ी ने 18वीं सदी में स्थापित किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+