मेरे पाक जाने का सवाल नहीं, मुझे नहीं लगता मनमोहन सिंह भी जाएंगे: अमरिंदर सिंह

नई दिल्ली। पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह ने कहा है कि वो करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन समारोह में शामिल होने पाकिस्तान नहीं जाएंगे। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के इस समारोह में जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता वो भी पाक जाने को तैयार होंगे। अमरिंदर सिंह और मनमोहन सिंह को पाक सरकार ने करतारपुर आने का न्यौता दिया है।

Recommended Video

    Kartarpur Corridor खुलने के बाद पहले जत्थे के साथ Pakistan जाएंगे Manmohan Singh | वनइंडिया हिंदी
    Punjab CM Captain Amarinder Singh Manmohan Singh Pakistan Kartarpur corridor

    गुरुवार सुबह ही खबर आई थी कि अमरिंदर सिंह ने मनमोहन सिंह से मिलकर उनको करतारपुर जाने का औपचारिक न्यौता दिया, जिसे स्वीकार करते हुए उन्होंने करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन समारोह में पाक जाने का फैसला किया है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह एक दल के साथ पाकिस्तान के करतारपुर साहिब जाएंगे। गुरुवार शाम को अमरिंदर सिंह ने इस खबर का नकार दिया और कहा कि वो पाक नहीं जा रहे हैं और उन्हें इसकी कोई उम्मीद नहीं है कि मनमोहन सिंह भी पाक जाएंगे।

    भारतीय सिख श्रद्धालुओं के लिए करतारपुर कॉरिडोर 9 नवंबर को खोला दिया जाएगा। गुरु नानक की 50वीं जयंती से तीन दिन पहले 9 नवंबर को इसे खोल दिया जाएगा। जिससे बिना वीजा के भारत से सिख करतारपुर जाकर दर्शन कर सकेंगे। परियोजना निदेशक आतिफ माजिद ने कहा कि कॉरिडोर पर काम करीब-करीब पूरा हो गया है।

    हाल ही में पाक के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा था कि करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन समारोह में वो भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को बुलाएंगे। कुरैशी ने कहा कि मनमोहन सिंह दस साल भारत के पीएम रहे हैं साथ ही वो सिख समाज के प्रतिनिधि के तौर भी जाने जाते हैं। ऐसे में हम चाहते हैं कि करतार कॉरिडोर के उद्घाटन के मौके पर वो पाक आएं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+