अपनी तरफ इशारा कर बोले सिद्धू- पंजाब में बदलाव लाने वाला आदमी आपके सामने है
अमृतसर, 18 फरवरी: पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार शुक्रवार शाम समाप्त हो गया। पार्टियों ने अपनी ओर मतदाताओं को रिझाने के लिए पूरी ताकत झोंक रखी है। राजनीतिक दल लगातार एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। शुक्रवार को पंजाब कांग्रेस के चीफ नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बार फिर कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुखबीर सिंह बादल पर तीखा हमला बोला। सिद्धू ने दोनों नेताओं के एक ही सिक्के के दो पहले बताया है।
Recommended Video

शुक्रवार को अमृतसर में नए बनाए गए भंडारी ब्रिज के ऊपर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि, कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुखबीर सिंह बादल एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। कैप्टन या बादल चुनना एक गलत कदम होगा। बदलाव लाना है तो यह आदमी (खुद का जिक्र करते हुए) एक योजना के साथ आपके सामने है। सिद्धू ने कहा कि बादलों की ओर या फिर कैप्टन की तरफ जाने का मतलब है पंजाब को 25 साल पीछे ले जाना।
कांग्रेस चीफ यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि, अब यह पंजाब के लोगों को ये फैसला लेना है कि वह विकास की तरफ जाना चाहते हैं या पंजाब को पीछे लेकर जाना चाहते हैं। सिद्धू ने कहा कि बादल और कैप्टन अपनी लकीर को बड़ी नहीं करते बल्कि दूसरी लकीर को मिटाने की कोशिश करते हैं। अमृतसर पूर्वी सीट से मैदान में नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी पूरा ताकत झोंक रखी है।
विधानसभा चुनाव के लिए पंजाब कांग्रेस शुक्रवार को अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर सकती है। सूत्रों के अनुसार इसमें पार्टी के प्रदेश प्रधान नवजोत सिद्धू के पंजाब मॉडल की छाप दिखेगी। घोषणापत्र समिति के प्रमुख बाजवा ने घोषणा की कि सिद्धू का पंजाब मॉडल पंजाब के लिए कांग्रेस के घोषणापत्र का हिस्सा होगा। सिद्धू के पंजाब मॉडल ऑफ गवर्नेंस में एक 'जीतेगा पंजाब आयोग' का वादा किया गया है, जो स्पष्ट रूप से एक निकाय हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications