बड़ी खुशखबरी: रेल कर्मचारियों को मिलेगा बोनस, कैबिनेट ने दी मंजूरी
Recommended Video

नई दिल्ली। रेलवे की तरफ से यात्रियों को हाल ही में फेस्टिव स्पेशल ट्रेन का तोहफा देने का ऐलान किए जाने के बाद अब रेल कर्मचारियों के लिए भी एक बड़ी खुशखबरी आई है। अब रेलवे के कर्मचारियों को भी बोनस मिलेगा। कैबिनेट को इसे लेकर एक प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे अब मंजूरी मिल चुकी है। इसी के साथ रेलवे के कर्मचारियों को बोनस मिलने का रास्ता भी साफी हो गया है।

कितना मिलेगा बोनस
सरकार ने फैसला किया है कि रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों की आय को बोनस के रूप में दिया जाएगा। बोनस का भुगतान 7000 रुपए प्रति माह निर्धारित किया गया है। किसी भी कर्मचारी को अधिकतम 17,951 रुपए का बोनस दिया जाएगा। इस बोनस की घोषणा बुधवार की कैबिनेट की बैठक के बाद की गई है। यह मीटिंग पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई थी। यह बोनस दशहरा से पहले ही रेलवे के करीब 12.30 लाख कर्मचारियों को दिया जाएगा। कर्मचारियों को कुल 2245.50 करोड़ रुपए बोनस दिया जाएगा।
चलेंगी 4000 स्पेशल ट्रेनें
रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा है कि इस साल 4000 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। यह ट्रेनें दशहरा, दिवाली और छठ पूजा को ध्यान में रखते हुए चलाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि पिछले साल इस त्योहारी सीजन में 3,800 स्पेशनल ट्रेनें चलाई गई थीं। उन्होंने यह भी कहा है कि अगर रेलवे स्टेशनों पर भीड़ और भी अधिक बढ़ेगी तो प्लेटफॉर्म टिकट बेचने रोक दिए जाएंगे और फुट ओवर ब्रिज का इस्तेमाल भी कम कर दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications