CAA Protest: राखी ने रोते हुए कहा-हिंदुस्तान हमारा है, प्लीज आपस में मत लड़ो
Recommended Video
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देश भर में विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। दिल्ली, पटना और कर्नाटक के बाद आज जयपुर में इस कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहा है, जयुपर में सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक इंटरनेट सेवाएं और जयपुर मेट्रो सर्विस भी सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद है, इस बीच नागपुर में कानून के समर्थन में बीजेपी और संघ से जुड़े संगठन रैली कर रहे हैं, चारों ओर विरोध प्रदर्शन जारी है, लोग सोशल मीडिया पर भी काफी भड़ास निकाल रहे हैं तो कुछ लोग ऐसे हैं जो कि इस हिंसा के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं और लोगों से अपील कर रहे हैं कि वो किसी भी तरह की हिंसा में शामिल ना हों।
राखी सावंत ने देशवासियों से की इमोशनल अपील
इसी क्रम में अब बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने भी अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो लोगों से रोते हुए अपील कर रही हैं कि प्लीज देशवासियों आपस में ना लड़ो, विरोध करना है तो करो लेकिन प्लीज इसके लिए झगड़ों मत, ये देश हमारा है, हिंदुस्तान को कोई नहीं बांट सकता है और ना ही तोड़ सकता है, कुछ बुरे लोग हिंदू-मुस्लिम को आपस में लड़वा रहे हैं।

राखी तका वीडियो हुआ वायरल
आपको बता दें कि नागरिकता संशोधन एक्ट, 2019 को हाल ही में सदन से मंजूरी मिली है। इस कानून में पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए हिंदू, जैन, सिख, बौद्ध, पारसी और ईसाई समुदाय के शरणार्थियों को नागरिकता का प्रस्ताव है।
देश में कई जगह हो रहा है विरोध
कांग्रेस समेत ज्यादातर विपक्षी दल और कई सामाजिक संगठन इस बिल का विरोध कर रहे हैं। देशभर की बड़ी यूनिवर्सिटियों के छात्र भी इसके खिलाफ सड़कों पर हैं। विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि धर्म के आधार पर कानून बनाना भारत के संविधान पर हमला है।












Click it and Unblock the Notifications