क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

CAA Protest: दिल्ली के दरियागंज में हिरासत में लिए गए सभी नाबालिग रिहा

Google Oneindia News

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के दरियागंज में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ हुए हिंसक प्रदर्शनों में करीब 10 नाबालिगों को हिरासत में लिया गया था। पुलिस ने शनिवार को बताया कि इन सभी को रिहा कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि इन नाबालिगों की उम्र 15 से 16 साल के बीच थी। इन्हें इनके परिवारों को सौंप दिया गया है।

10 से 15 लोग अब भी दरियागंज पुलिस स्टेशन में

10 से 15 लोग अब भी दरियागंज पुलिस स्टेशन में

प्रदर्शनों के हिंसक होने के बाद 40 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया था। इनमें से 10 से 15 लोग अब भी दरियागंज पुलिस स्टेशन में हैं। शुक्रवार की रात 19 पुलिसकर्मियों सहित 49 लोगों को घायल होने के बाद इलाज के लिए लोक नायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल ले जाया गया और इनमें से अधिकतर को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। जहां भारी संख्या में पुलिस तैनात है, वहां डॉक्टरों का कहना है कि अधिकतर को पत्थरों के कारण चोट आई हैं।

दरियागंज में हिंसक प्रदर्शन

दरियागंज में हिंसक प्रदर्शन

डॉक्टरों के अनुसार, तीन लोग अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई हैं। शुक्रवार को दरियागंज में हिंसक प्रदर्शन हुए, जिसके बाद भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस को वॉटर कैनन का इस्तेमाल और लाठीचार्ज करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने ना केवल पुलिस पर पत्थर फेंके बल्कि आसपास खड़े वाहनों में भी आग लगा दी।

यूपी में 12 लोगों की मौत

यूपी में 12 लोगों की मौत

दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश के कई शहरों में भी इस कानून के खिलाफ आगजनी देखने को मिली। यहां अभी तक 12 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। लखनऊ में 218 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। मेरठ में 250 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यहां भी प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया और कई वाहनों में आग लगा दी।

CAA: पत्रकारों ने सुनाई आपबीती, 'हमारे फोन और कैमरे छीन लिए, 4 घंटे तक बस में बिठाए रखा'CAA: पत्रकारों ने सुनाई आपबीती, 'हमारे फोन और कैमरे छीन लिए, 4 घंटे तक बस में बिठाए रखा'

Comments
English summary
CAA Protest: minors who detained during citizenship amendment act protest in delhi released.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X