CAA Protest: असदुद्दीन ओवैसी ने नीतीश कुमार से की बड़ी अपील

नई दिल्ली। बिहार के किशनगंज के रूईधासा मैदान में एआईएमआईएम के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ रैली की, इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और अमित शाह पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि बिहार में एनपीआर को लागू करना आसान नहीं होगा, इसे लागू करने से पहले नीतीश कुमार को इसकी आम घोषणा करनी होगी। ओवैसी ने कहा कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह साधारण नेता नहीं हैं। ओवैसी ने नीतीश कुमार से अपील की कि आप इन लोगों से खुद को अलग करें, हम आपका समर्थन करेंगे। आपने बिहार में अपना नाम बनाया है, आपको देश के हित के लिए भाजपा को छोड़ देना चाहिए।

asaduddin owaisi

ओवैसी ने कहा कि अभी त्याग का समय है और हमे देश के संविधान को बचाने के लिए बहुत कुछ त्याग करना चाहिए। यह मसला सिर्फ मुसलमानों का नहीं है बल्कि संविधान बचाने का है। पीएम मोदी को हम पैगाम देना चाहते हैं कि हमने जिन्ना से हाथ नहीं मिलाया, हम देश के साथ रहे, हमे किसी से भी डर नहीं लगता है। रैली में ओवैसी ने कहा कि हमने यहां तिरंगा किसी के डर से नहीं लगाया है बल्कि हम इसे बचाना चाहते हैं इसलिए इसे यहां लगाया है। इस दौरान ओवैसी ने लोगों से सीएए और एनआरसी के विरोध में जमकर नारे लगवाए। बता दें कि इस रैली में जीतन राम मांझी को भी आना था, लेकिन वह इस रैली में नहीं आए।

इससे पहले ओवैसी ने कहा था कि अमित शाह देश को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आखिर क्यों केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा में अमित शाह ने मेरा नाम लेकर कहा था कि ओवैसी जी एनआरसी को पूरे देश में लागू किया जाएगा। अब वो इसपर अलग बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमित शाह साहब, जिस वक्त तक सूरज पूर्व दिशा से उगता रहेगा, हम सच बोलते रहेंगे। ओवैसी ने कहा कि एनआरसी के लिए पहला कदम है एनपीआर। उन्होंने कहा कि अप्रैल, 2020 में एनपीआर पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार नागरिकता अधिनियम, 1955 के मुताबिक एनपीआर करने जा रहे हैं, तो क्या यह एनआरसी से जुड़ा हुआ नहीं है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+