Bypolls Assembly Seats: 6 राज्यों में उपचुनाव के लिए वोटिंग पूरी, जानिए कितना फीसदी हुआ मतदान
Bypolls Assembly Seats LIVE: बिहार-यूपी में शुरुआत के 2 घंटे में 10% वोटिंग, तेलंगाना में 11 फीसदी मतदानबिहार में शाम 5 बजे तक 42.55 फीसदी मतदान
Bypolls Assembly Seats: देश के छह राज्यों की सात सीटों पर आज वोटिंग हुई। छह राज्यों की सात खाली सीटों पर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक चला। कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग शाम छह बजे हुई। बिहार में गोपालगंज और मोकामा विधानसभा सीट, उत्तर प्रदेश में गोला गोकर्णनाथ सीट, महाराष्ट्र में मुंबई अंधेरी ईस्ट सीट, तेलंगाना के मुनूगोडू विधानसभा सीट, ओडिशा के धामनगर सीट और हरियाणा के आदमपुर विधानसभा सीट पर मतदान किया गया। वोटों की गिनती 6 नवंबर को होगी।
इस खबर की पल-पल अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ

LIVE Feed
मोकामा विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग हो रही है
बिहार के मोकामा विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। तस्वीरें बूथ संख्या 3 की हैं। मोकामा सीट पर बीजेपी की सोनम देवी और आरजेडी की नीलम देवी के बीच टक्कर है।
महाराष्ट्र: अंधेरी ईस्ट विधानसभा में भी वोटिंग जारी
महाराष्ट्र: अंधेरी ईस्ट उपचुनाव के लिए वोट डालने के लिए कतार में खड़े लोग। तस्वीर पोलिंग बूथ नं. 205 की है।
ओडिशा: धामनगर विधानसभा सीट पर वोटिंग जारी
ओडिशा: भद्रक में धामनगर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हुआ। तस्वीरें बूथ संख्या 8 की हैं।
गोला गोकर्णनाथ सीट पर वोट डाल रहे हैं लोग
उत्तर प्रदेश: लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए लोगों ने मतदान किया। तस्वीरें गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज पोलिंग बूथ से हैं।
हिरासत में लिए गए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय
तेलंगाना में मुनुगोड़ु सीट पर वोटिंग से पहले पुलिस ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय को हिरासत में लिया है। बंदी संजय ने टीआरएस पार्टी के मंत्री और नेता चुनाव नियमों का उल्लंघन करके लोगों को डरा धमका रहे हैं। इसके खिलाफ जब बीजेपी नेताओं ने प्रदर्शन किया तो उन्हें हिरासत में ले लिया गया है।
बीजेपी नेता कुलदीप बिश्नोई ने आदमपुर में डाला वोट
हरियाणा: बीजेपी नेता कुलदीप बिश्नोई ने आदमपुर में मतदान किया। आदमपुर में कुलदीप बिश्नोई के इस्तीफा देने के बाद ही चुनाव हो रहे हैं। कुलदीप बिश्नोई कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए थे।
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications