By Polls 2024: लोकसभा के बाद उपचुनाव का 'रण' तैयार, NDA Vs INDIA का 7 राज्यों की इन 13 सीटों पर मुकाबला
Assembly By Polls 2024: लोकसभा चुनाव में कड़ी टक्कर के बाद एक बार फिर NDA और INDIA के बीच मुकाबला होने जा रहा है। देश में 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने जा रहे हैं। उपचुनाव के तहत 10 जुलाई को वोटिंग होगी और नतीजे 13 जुलाई को आएंगे।
लोकसभा चुनाव के बाद अब देश की 13 विधानसभा सीटों पर चुनावी बिगल बज चुका है। जिन सीटों पर उपचुनाव होने जा रहे हैं, उनमें से कुछ सीटें लोकसभा चुनाव के बाद खाली हुई हैं। जबकि कुछ विधायकों के निधन के बाद खाली हो गई।

जिन सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उनमें बिहार की 1, पश्चिम बंगाल की 4, तमिलनाडु की 1, मध्य प्रदेश की 1, उत्तराखंड की 2, पंजाब की 1, हिमाचल की 3 सीटों पर वोटिंग होगी।
ऐसे में जानिए किन-किन सीटों पर होगा उपचुनाव
- पश्चिम बंगाल की 4 सीटों पर उपचुनाव होने जा रहे हैं। रायगंज सीट पर विधायक कृष्णा कल्याणी ने इस्तीफा दिया था। रानाघाट से मुकुटमणी अधिकारी ने इस्तीफा दिया। बगदा से बिस्वाजीत दास ने का इस्तीफा, जबकि माणिकताला सीट विधायक सधन पांडे के निधन के बाद खाली हो गई।
- बिहार की एक सीट रुपौली पर उपचुनाव होगा। यह सीट विधायक बीमा भारती ने इस्तीफे के बाद खाली हुई है।
- उत्तराखंड की दो सीट बद्रीनाथ राजेंद्र सिंह के इस्तीफे के बाद खाली हुई, जबकि मंगलौर से विधायक सरवत अंसारी का निधन हो गया।
- हिमाचल प्रदेश की तीन सीटों पर चुनाव होगा। देहरा विधायक होशयार सिंह के इस्तीफे, हमीरपुर से आशीष शर्मा के इस्तीफे और नालागढ़ से केएल ठाकुर के इस्तीफे के बाद यह सीटों खाली हुई हैं।
- पंजाब की एक सीट जालंधर वेस्ट पर विधायक शीतल अंगुरल के इस्तीफे के बाद यहां चुनाव होगा।
- मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा सीट पर विधायक कमलेश प्रताप के इस्तीफे के बाद उपचुनाव होने जा रहे हैं।
- तमिलनाडु की विक्रावंदी सीट पर विधायक थिरू एन पी के निधन के बाद ये सीट खाली हुई है।












Click it and Unblock the Notifications