By Elections Voting Percentage: कर्नाटक, त्रिपुरा और नागालैंड की 4 सीटों पर वोटिंग, कितने प्रतिशत हुआ मतदान?

By Elections 2026 Voting Percentage: देश की राजनीति में आज का दिन बेहद अहम है। 3 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ-साथ तीन राज्यों की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। स्थानीय सत्ता के संतुलन को बनाए रखने के लिए ये उपचुनाव 'लिटमस टेस्ट' माने जा रहे हैं। इन सीटों पर होने वाली वोटिंग के रुझान न केवल क्षेत्रीय नेतृत्व की लोकप्रियता तय करेंगे, बल्कि आगामी समय में होने वाले बड़े चुनावों के लिए राजनीतिक माहौल का स्पष्ट संकेत भी देंगे।

आज यानी 9 अप्रैल गुरुवार को कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा की कुल चार विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ था। मतदाता अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करने के लिए सुबह से ही लंबी कतारों में नजर आ रहे थे। मतदान प्रक्रिया शाम 6 बजे तक जारी रही। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इन सीटों के नतीजे स्थानीय समीकरणों में बड़ा फेरबदल कर सकते हैं।

By Elections 2026 Voting Percentage

उपचुनाव में हुई कितने प्रतिशत वोटिंग (By Election Voting Percentage)

इलेक्शन कमीशन द्वारा दिए गए अपडेट के शाम 5 बजे तक -

  • दावणगेरे साउथ (कर्नाटक) - 63.04%
  • बागलकोट (कर्नाटक) - 65.68%
  • कोरीदांग (नागालैंड) - 80.62%
  • धर्मनगर (त्रिपुरा) - 79.84% वोटिंग हुई है।

Goa By Election: गोवा उपचुनाव पर बड़ा फैसला

गोवा की पोंडा सीट पर होने वाला उपचुनाव आधिकारिक तौर पर रद्द कर दिया गया है। अदालत ने इस पर संज्ञान लेते हुए कहा कि विधानसभा का कार्यकाल समाप्त होने में अब एक साल से भी कम का समय शेष है। चुनावी नियमों के अनुसार, ऐसी स्थिति में उपचुनाव कराना अनिवार्य नहीं है, जिसके बाद आयोग ने इसे टालने का निर्णय लिया।

सुरक्षा व्यवस्था और सार्वजनिक अवकाश

चुनाव को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग ने कड़े कदम उठाए हैं:

सुरक्षा बल: हर पोलिंग बूथ पर केंद्रीय सुरक्षा बलों और स्थानीय पुलिस की तैनाती की गई है।

अवकाश की घोषणा: मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से संबंधित क्षेत्रों में छुट्टी का ऐलान किया गया है, ताकि कामकाजी लोग भी आसानी से वोट डाल सकें।

अगला चरण के मतगणना का शेड्यूल

उपचुनावों का यह सिलसिला आज ही समाप्त नहीं हो रहा है। इसके बाद अगले चरण में गुजरात और महाराष्ट्र की विधानसभा सीटों पर 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। सभी राज्यों के इन उपचुनावों के परिणामों की घोषणा 4 मई (सोमवार) को की जाएगी। मतगणना के दिन ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि इन चार राज्यों की जनता ने किस दल पर अपना भरोसा जताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+