By-Election: BJP के 25 कैंडिडेट, प्रियंका के सामने नाव्या हरिदास, शिवराज के बेटे को टिकट नहीं, देखें पूरी सूची

By-Election 2024: भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा उप चुनावों को लेकर शनिवार को उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की। जिसमें कुल 21 सीटों के लिए कैंडिडेट्स के नाम शामि हैं। जिसमें से 10 सीटें आरक्षित हैं। बीजेपी की इस लिस्ट में 8 राज्यों में विधानसभा उपचुनावों को लेकर सीटों के लिए कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान किया गया।

बीजेपी ने शनिवार को असम, बिहार, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, राजस्थान और पश्चिम बंगाल के विधानसभा उपचुनावों के लिए भी उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इस सूची में बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री व पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के बेटे को जगह नहीं दी है। जबकि वायनाड लोकसभा सीट से प्रियंका गांधी को टक्कर देने के लिए नाव्या हरिदास को मौका दिया है।

BJP candidates list

बता दें कि कुल 14 राज्यों की 48 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। केरल की वायनाड लोकसभा सीट के साथ 13 राज्यों की 47 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होगा। जबकि महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट और उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट पर 20 नवंबर को वोटिंग होगी। सभी सीटों पर चुनाव के परिणाम 23 नवंबर को आएंगे।

यहां देखें पूरी लिस्ट-

बता दें कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 23 अक्टूबर को वायनाड लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करेंगी। इस दौरान राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे। नामांकन के बाद प्रियंका रोड शो भी करेंगी। वायनाड में प्रियंका गांधी का पहला लोकसभा चुनाव होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+