13860 करोड़ रुपये कालाधन का खुलासा करने वाला बिजनेसमैन लापता

ऑटोरिक्शा से ऑफिस जाने वाले इस कारोबारी ने पड़ोसियों से भी उधार ले रखा था। किसी को यह पता नहीं था कि वह करोड़पति है।

अहमदाबाद। मोदी सरकार की आयकर घोषणा स्कीम (ISD) के तहत 13860 करोड़ रुपये की आय घोषित करने वाला कारोबारी लापता है। गुजरात के इस बिजनेसमैन ने संपत्ति की घोषणा कर दी लेकिन उस पर लगने वाला टैक्स चुकाए बिना ही गायब हो गया। उसकी तलाश में आयकर विभाग की कई टीमें जुटी हैं।

black money

अहमदाबाद में 4बीएचके फ्लैट में रहने वाले महेश शाह (67) की पहचान एक सीधे साधे कारोबारी की रही है। वह घर से ऑफिस भी ऑटोरिक्शा से जाता था। यही नहीं उसने पड़ोसियों से भी उधार ले रखा था। किसी को यह पता नहीं था कि वह करोड़पति है।

इनकम टैक्स रिटर्न में दी थी गलत जानकारी
महेश शाह ने जितनी धनराशि घोषित की वह कुल घोषित हुए 65000 करोड़ रुपये का 20 फीसदी है। बीते 2-3 सालों में शाह ने अपनी सालाना आय 2 से 3 लाख रुपये दिखाई थी। केंद्र सरकार की ओर से स्कीम लॉन्च किए जाने के बाद उसने अपनी संपत्ति का खुलासा किया था।

पहली किस्त चुकाने से पहले गायब
गुजरात, मुंबई और पुणे में अपना प्रॉपर्टी बिजनेस फैलाने वाले शाह ने 30 सितंबर को अपपी संपत्ति घोषित कर दी लेकिन कुल संपत्ति पर 45 फीसदी टैक्स देने की पहली किस्त चुकाने से पहले ही वह लापता हो गया। पहली किस्त के तौर पर उसे 25 फीसदी रकम चुकानी थी। पहली किस्त 1560 करोड़ रुपये है।

बिजनेस पार्टनर से भी नहीं है बातचीत
महेश शाह की सीए फर्म अप्पाजी अमीन एंड कंपनी के एक बिजनेस पार्टनर ने बताया उनकी आखिरी बार बातचीत 29 नवंबर को इनकम टैक्स अधिकारियों के सामने हुई थी, उसके बाद से वह लापता है। इनकम टैक्स विभाग ने उसकी ओर से घोषित संपत्ति के आंकड़े को भी 28 नवंबर को खारिज कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+