बेंगलुरु में सड़क जाम के बीच बस ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, फिर हुआ ऐसा, देखिए वीडियो
कर्नाटक के बेंगलुरु में बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। शहर में ट्रैफिक जाम के दौरान मंगलवार को हेब्बल फ्लाईओवर पर एक वोल्वो बस ने नियंत्रण खोकर कई मोटरसाइकिलों और कारों को टक्कर मार दी। इसका वीडियो बस में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बस बहुत धीमी गति से चलती हुई दिखाई दे रही है। इससे साफ हो गया कि बस ड्राइवर ने जानबूझकर वाहनों को टक्कर नहीं मारी।
वायरल वीडियो में ऐसा लग रहा है कि ड्राइवर को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर क्या गड़बड़ हुई है। क्योंकि बस लगातार आगे चल रहे वाहनों से टकरा रही थी। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। द न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक एक बाइक सवार को गंभीर चोटें आई है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि बस से टक्कर के कारण दो कारों समेत छह वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। यह दुर्घटना सोमवार को सुबह 9:47 से 9:50 बजे के बीच हेब्बल फ्लाईओवर पर हुई। वोल्वो बस केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से यात्रियों को लेकर होसुर सरजापुरा रोड लेआउट जा रही थी।
दो मिनट बीस सेकंड के वीडियो में बस लगातार आगे बढ़ती और वाहनों को टक्कर मारती दिखाई दे रही है। जब तक कि एक कार उसके सामने आ कर रुक नहीं गई। ड्राइवर और कंडक्टर भागे नहीं। बल्कि दुर्घटना के तुरंत बाद घायल बाइकर को संभाला।
बेंगलुरु की स्थानीय पुलिस ने इस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। दुर्घटना के सही कारण का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। इस घटना के पीछे क्या कारण था। इसका पता लगाने के प्रयास जारी हैं।












Click it and Unblock the Notifications