कर्नाटक में यात्री बस में लगी आग, बच्चे समेत 5 लोगों की मौत, 27 घायल
नई दिल्ली। कर्नाटक में बड़ा हादसा सामने आया है, यहां एक यात्री बस में आग लग गई। हादसे में 27 लोग घायल हुए हैं, जबकि पांच लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार यह हादसा कर्नाटक के चित्रदुर्गा जिले के हिरियूर इलाके में हुई है, जहां नेशनल हाईवे 4 पर बीती रात बस में अचानक से आग लग गई। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। हालांकि अभी तक यह जानकारी सामने नहीं आ सकी है कि यह आग किस वजह से लगी।

इस बस में कुल 32 यात्री सवार थे। जब यह बस नेशनल हाइवे 4 पर पर केआर हल्ली से गुजर रही थी, इसी वक्त इसमे आग लग गई। बताया जा रहा है कि बस के इंजन में कुछ दिक्कत आई थी, जिसके बाद अचानक से इसमे आग लग गई। हिरियूर की एसपी राधिका घटना के बाद मौके पर पहुंची स्थिति का जायजा लिया और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मामले में हिरियूर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की आगे की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications