अबू धाबी में किया गया शाहजादी खान का अंतिम संस्कार, पिछले महीने UAE में दी गई थी फांसी
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की रहने वाली शहजादी खान को 15 फरवरी को दुबई में फांसी दे दी गई थी। आज यानी 5 मार्च को शहजादी खान का अबू धाबी में अंतिम संस्कार किया गया। यूएई अधिकारियों के नियमों के अनुसार, शाहजादी के परिवार के अधिकृत प्रतिनिधियों ने पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि। इसके बाद शाहजादी खान का अंतिम संस्कार किया गया।
विदेश मंत्रालय एक्सपी डिवीजन ने जानकारी देते हुए बताया कि दूतावास के अधिकारियों ने अधिकृत प्रतिनिधियों की सहायता की, जिसके बाद वो भारतीय नागरिक शाहजादी खान के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। बता दें कि वो मस्जिद में अंतिम संस्कार की नमाज़ के साथ-साथ बनिया कब्रिस्तान में दफ़न में भी शामिल हुए।

33 वर्षीय शहजादी खान अबू धाबी के अल वथबा जेल में बंद थीं। शहजादी पर एक बच्चे की हत्या का आरोप था, जिसकी वो देखभाल किया करती थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आगरा के रहने वाले उजैर नाम के शख्स ने शहजादी को साल 2021 में प्रेमजाल में फंसाकर दुबई में अपने रिश्तेदारों के घर छोड़ दिया था।
दिसंबर 2021 में शहजादी को अबू धाबी का वीजा मिला और वह दुबई होते हुए UAE पहुंचीं। वहां उजैर के रिश्तेदार के बेटे की हत्या हो गई, जिसका आरोप शहजादी पर लगा था। इस मामले में कोर्ट ने शहजादी को फांसी की सजा सुनाई गई थी। शहजादी के माता-पिता ने भारत सरकार से बेटी की जान बचाने की गुहार लगाई और दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।
लेकिन, भारत सरकार की सभी कोशिशें नाकाम रहीं। इस बाबत शहजादी के पिता शब्बीर खान ने बताया कि 14 फरवरी की रात 12 बजे शहजादी ने आखिरी बार फोन पर बात की थी। इस दौरान फोन पर उसने कहा कि अब मेरा अंतिम समय है, मुझे अलग कमरे में शिफ्ट कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications