बुराड़ी: यूट्यूब पर भूतों की कहानी देखते-देखते खुद को भी 'आत्मा' समझने लगा था ललित

नई दिल्ली। दिल्ली के बुराड़ी में रविवार को 11 लोगों की मौत ना सिर्फ आमजन के लिए बल्कि पुलिस के लिए भी पहेली बनी हुई है। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मानकर चल रही है, हालांकि पुलिस के दावे पर मृतकों के परिवार के लोग ही सवाल उठा रहे हैं। इस मामले में सबसे संदिग्ध रोल परिवार के छोटे बेटे ललित का माना जा रहा है। घर से मिले रजिस्टर और दूसरी चीजों के आधार पर इन मौतों के पीछे ललित का दिमाग ही माना जा रहा है। पुलिस को उसके मोबाइल फोन से भी कुछ अहम चीजें मिली हैं।

यूट्यूब पर देखता था भुतहा शो

यूट्यूब पर देखता था भुतहा शो

पुलिस के मुताबिक, 45 साल का ललित भाटिया यूट्यूब पर भूतों की कहानियां देखने का शौकीन था। वो फोन पर लगातार मौत के पीछे के रहस्य और आत्माओं के बारे में सर्च करता था। पुलिस का कहना है कि वो लगातार जिस तरह की वीडियो देखता था उससे लगता है कि इसी के चलते वो खुद भी आत्माओं और भूतप्रेत में विश्वास करने लगा था। यहां तक कि वो खुद के भीतर भी अपने पिता की आत्मा होने की बात कहने लगा था। पुलिस का मानना है कि ललित और उसकी पत्नी ने ही परिवार के दूसरे लोगों के हाथ-पैर बांधे और उन्हें फंदे पर लटकाया।

ललित लगातार तंत्रमंत्र कर रहा था

ललित लगातार तंत्रमंत्र कर रहा था

पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी की जो फुटेज मिली हैं, वो दिखाती हैं कि ललित और उसकी बीवी बीते दो महीनों से लगातार पूजा पाठ और तंत्रमंत्र में लगे हुए थे। ललित परिवार के लोगों से खुद में पिता की आत्मा होने और उनको अनुशासन में रहने की बात भी करता था। वो अपने पिता (जो कि फौज में रहे थे) की तरह परिवार के सदस्यों को सीधे खड़े होने और दूसरी ट्रेनिंग भी देता था। यहां तक कि मां नारायणी देवी को छोड़कर पूरा परिवार ललित भाटिया को 'डैडी' कहकर बुलाने लगा था। ललित को वैसे परिवार में काका कहकर बुलाते थे, लेकिन पिता भोपाल सिंह की आत्‍मा आने की वजह से परिवार के लोग उसे डैडी कहकर बुलाने लगे थे।

11 साल से 'डैडी' की आत्‍मा आ रही थी ललित के शरीर में!

11 साल से 'डैडी' की आत्‍मा आ रही थी ललित के शरीर में!

बुराड़ी मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस परिवार के मुखिया भोपाल सिंह की मौत के बाद से ही ललित अपने शरीर में पिता की आत्‍मा आने का दावा करने लगा था। ललित बीते 11 साल से पिता की आत्‍मा उसके अंदर आने की बात कह रहा था और पिता की आवाज में ही परिवार से बात करता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+