BURARI DEATH CASE: पुलिस की जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
नई दिल्ली। दिल्ली के बुराड़ी में एक ही परिवार के 11 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पर पुलिस और परिजन अलग-अलग दावो कर रहे हैं। रविवार सुबह शव मिलने के बाद पुलिस ने अपनी शुरुआती जांच के बाद मामले को आत्महत्या कहा है। वहीं परिवार के करीबियों ने इसे पुलिस की थ्योरी को मामला को रफा-दफा करने की कोशिश कहा है। ये पूरा मामला अभी भी एक रहस्य ही बना हुआ है। पुलिस अलग अलग एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है।

रविवार सुबह बुराड़ी में एक घर से एक ही परिवार के लोगों की 11 लाशें बरामद हुई हैं। इनमें सात शव महिलाओं के और चार पुरुषों के शव हैं। मरने मरने वालों में बुजुर्ग महिला उनके दो बेटे व दो बह, चार पोते-पोती, बेटी और नवाशी शामिल हैं। शवों की आंखों और मुंह पर पर पट्टी बंधी पाई गईं, ऐसे में इसको लेकर अलग-अलग दावे किये जा रहे हैं।
Post-mortem of all 11 bodies has been completed, initial reports suggest suicide, further investigation is underway: Alok Kumar, Joint CP Crime Branch on alleged suicide by 11 members of a family in Delhi's Burari yesterday. pic.twitter.com/WzUoMJITkX
— ANI (@ANI) July 2, 2018















Click it and Unblock the Notifications