कौन थी Bunty Chor की गर्लफ्रेंड, जिसकी वजह से नहीं छोड़ा चोरी करना, देता था महंगे-महंगे गिफ्ट
Bunty Chor girlfriend: हाईटेक चोरी करने वाले बंटी चोर की एक गर्लफ्रेंड थी, जिसपर वो खूब पैसा लुटाता था। महंगे गिफ्ट्स से लेकर बंटी ने उसे हीरे जड़ा हुआ एक हार भी दिया था।

Bunty Chor love life: एक बार फिर वो चोर सुर्खियों में आ गया, जिसका नाम हाईटेक चोरी करने को लेकर लोगों की जुबां पर चढ़ा रहता था। जी हां! वही बंटी चोर, जो बड़ी-बड़ी चोरियां कर अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट्स दिया करता था।
दो चोरियों में आया बंटी का नाम
हाल में दिल्ली पुलिस ने 500 किलोमीटर दूर पीछा कर बंटी चोर उर्फ देवेंद्र को धर दबोचा। हाल में ग्रेटर गैलाश में हुई दो चोरियों में बंटी का नाम सामने आया था। चोरी के साथ-साथ अपनी लव लाइफ को लेकर भी बंटी बड़ा मशहूर रहा।
गर्लफ्रेंड को देता था महंगे गिफ्ट्स
इंडिया टीवी की खबर के मुताबिक, बंटी चोर ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि वो अपनी गर्लफ्रेंड ज्योति को महंगे-महंगे गिफ्ट्स दिया करता था। महंगे गिफ्ट्स में हीरे का एक सेट भी शामिल था। लेकिन पुलिस का कहना था कि इस हीरे के सेट को उससे नहीं लिया गया, क्योंकि उसपर क्लेम करने वाला कोई था ही नहीं।
बंटी चोर का हाल-ए-दर्द
जिस प्रेमिका को बंटी चोर ने इतने महंगे-महंगे गिफ्ट्स दिए, जिसपर वो अपने चोरी के पैसों की बारिश किया करता था। उसने भी बंटी का साथ छोड़ दिया। खुद बंटी ने ये बात बताई कि उसकी प्रेमिका ने उसे धोखा दे दिया था। इस बात से वो काफी दुखी भी रहा करता था और अकसर रोता था।
क्या बोला बंटी का दोस्त?
चोरी करने की आदत ना छोड़ने का सबसे बड़ा कारण उस लड़की का बंटी को छोड़ जाना था, जिससे वो कभी बेइंतहा मोहब्बत करता था। वो बंटी को छोड़कर चली गई। बंटी के ही एक करीबी दोस्त ने बताया कि अगर वो उसके साथ रहती तो वो चोरी करना कबका छोड़ चुका होता। वो उससे बेहद प्यार करता था।
बंटी चोर का सपना
एक सपना भी था, शायद जिसके लिए बंटी चोर ने कभी चोरी करना नहीं छोड़ा। और वो सपना था जेल से छूटने के बाद एक पनडुब्बी बनाना। ऐसी सबमरीन जो आसमान से उड़ते हुए लंदन, अमेरिका और अफ्रीका हर जगह उड़े। खैर! ये तो रही बंटी के सपनों की बात। चलिये बंटी की लव लाइफ पर वापस आते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि अपनी गर्लफ्रेंड की बात स्वीकारने वाले बंटी चोर ने ही एक दफा अपनी गर्लफ्रेंड होने की बात को खारिज किया था। और बताया था कि उसकी एक पत्नी है, जो नेपाली है।












Click it and Unblock the Notifications