बिहार के बांका में बोले मोदी, बुलेट से विनाश पैदा होता है और बैलेट से विकास

पटना (मुकुंद सिंह)। बिहार में चुनावों की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार बांका से अपने चुनाव प्रचार अभियान का अगाज किया। बांका में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि, ‘मुझे बताया गया है कि कई सालों बाद यहां कोई प्रधानमंत्री आया है। पिछली बार यहां पीएम कब आए किसी को याद नहीं है।' उन्‍होंने आगे कहा कि, ‘यहां मौजूद लोगों को देखकर लग रहा है कि यह रैली नहीं रेला है। यहां का महौल बता रहा है कि इस बार बिहार दो दिवाली मनाएगा। एक दिवाली तब जब चुनाव के नतीजे आएंगे और दूसरी दिवाली के दिन मनेगी।

Bullet brings destruction, ballot will bring progress, says PM Modi

आज गांधी जयंती है। हिंसा से कभी समस्‍याओं का समाधान नहीं होता। समय की मांग है, हिंसा का रास्‍ता छोड़ मुख्‍यधारा में आएं। बुलेट की कोख से केवल विनाश पैदा होता है। बैलेट विकास करता है। कहा कि गांधी का आजादी का आंदोलन बिहार से आरंभ हुआ। यहीं चंपारण से उन्‍होंने आजादी की लड़ाई का शंखनाद किया। भारत को आगे बढ़ाने के लिए बिहार को आगे बढ़ाना होगा। आज मैं बिहार की जनता के पास कुछ मांगने के लिए आया हूं। साथ ही उन्होंने कहा कि आज हम आपके पास आए हैं। हमने बहुत कुछ देख लिया है, बहुत कुछ झेल लिया है।

आपने सामंतवाद देखा पूंजीवाद देखा यहां तक की वंशवाद भी देखा लेकिन अब एक बार आप विकासवाद को वोट कीजिए। हमारी सारी समस्‍याओं का समाधान विकास में है। आज हमारे नौजवानों को अपने बूढ़े मां-बाप को छाड़कर बाहर जाना पड़ रहा है तो उसका कारण विकास की कमी है। हमने सावा लाख करोड़ का पैकेज दिया है बिहार की शक्‍ल बदलने के लिए वही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना पर तंज कसते हुए कहा कि केवल अमीरों की बेटियों को लाभ मिल रहा है। पूछा, क्‍या गरीब की बेटी को पढ़ने का हक नहीं। मोदी ने कहा, अमीरों के घर में बिजली है, गरीबों को उपलब्‍ध नहीं।

गरीबों को घर होना चाहिए। मैंने हिंदुस्‍तान के गरीब से गरीब व्‍यक्ति को भी घर दिलाने का बीड़ा उठाया है। मेरी सरकार गरीबों का कल्‍याण करने के लिए प्रयास कर रही है। राजनीति अपनी जगह, चुनाव अपनी जगह। कहा कि विश्‍व बैंक की रिपोर्ट आई। इसमें बिहार की हालत दयनीय है। इसमें बिहार झारखंड से भी पीछे है। बिहार का हिस्‍सा था झारखंड। वहां सरकार बदली तो हालात बेहतर हुए। विश्‍व बैंक के सर्वे के अनुसार, व्‍यापार, उद्योग आदि के लिए अनुकूल राज्‍यों में बिहार का स्‍थान 27वें, जबकि झारखंड तीसरे स्‍थान पर है।

बिहार का भाग्‍य बदलने के लिए हमें वोट दीजिए। रोजगार के अवसर के लिए वोट दीजिए। विकास के लिए वोट दीजिए। हम बिहार के भाग्‍य बदलने की कोशिश में लगे हैं। हमारी पूरी टीम लगी हुई है। मैं दिखा दूंगा कि हिंदुस्‍तान का बदलाव बिहार से शुरू हो रहा है।प्रधानमंत्री की इस चुनाव सभा में मंच पर लोजपा अध्‍यक्ष रामविलास पासवान, पूर्व मुख्‍यमंत्री जीतनराम मांझी, पूर्व उप मुख्‍यमंत्री सुशील कुमार मोदी, विस में नेता प्रतिपक्ष नंदकिशोर यादव, सांसद अश्विनी कुमार चौबे, भाजपा के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता शाहनवाज हुसैन, धर्मेंद्र प्रधान और भूपेंद्र यादव मौजूद थे। इनके अलावा बांका-भागलपुर जिले के एनडीए प्रत्‍याशी भी मौजूद थे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+