तेलंगाना: निर्माणाधीन इमरात गिरी, 2 की मौत, 10 घायल, रेस्क्यू जारी
तेलंगाना के मोइनाबाद में एक बड़ा हादसा सामने आया है। हादसे में 2 की मौत हो गई जबकि 10 लोग घायल हुए हैं। बिल्डिंग में रेस्क्यू अभियान जारी है। पुलिस के मुताबिक अब तक एक बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। मशीनों के जरिए मलबे को हटाया जा रहा है।
घटना तेलंगाना के मोइनाबाद में निर्माणाधीन निजी इनडोर स्टेडियम की है। जहां सोमवार को अचानक एक निर्णाधीन बिल्डिंग ढह गई। घटना की जानकारी देते हुए राजेंद्रनगर के डीसीपी जगदेश्वर रेड्डी ने अपने बयान में कहा, "एक निर्माणाधीन निजी इनडोर स्टेडियम के ढह जाने से 2 की मौत हो गई, लगभग 10 घायल हो गए। एक शव बरामद कर लिया गया है और अधिकारी मलबे से दूसरे शव को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। रेस्क्यू अभियान जारी है।"













Click it and Unblock the Notifications