Video: आव देखा न ताव, भैसों ने स्विमिंग पूल में लगा दी छलांग, कर दिया 25 लाख का भारी नुकसान
Buffaloes Take Bath In Swimming Pool: सीसीटीवी फुटेज में उस पल को कैद किया गया जब भैंसें पूल कवर से गिरीं और फिर आसपास के निर्माण को नुकसान पहुंचाने लगी।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें भगोड़े भैंसों के झुंड को एक जोड़े के एक नए स्विमिंग पूल में डुबकी लगाते हुए देखा जा सकता है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, 18 भैंसें पास के एक खेत से भाग निकलीं और फिर आव देखा न ताव डायरेक्ट स्विमिंग पूल में छलांग लगा दी। यह घटना ब्रिटेन की बताई जा रही है।
लोगों में मची भगदड़, बाड़ और फूलों की क्यारियां हो गईं बर्बाद
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 8 भैंसें 70 लाख रुपये से बने पूल में गिर गईं जिससे वहां नहा रहे लोगों में भगदड़ मच गई फिर क्या था बांकी भैंसें इधर उधर भागने लगीं जिससे बाड़ और फूलों की क्यारियां बर्बाद हो गईं। हालांकि, जानवरों को बाद में बचा लिया गया और उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ।
पुल के मालिक एंडी स्मिथ ने बताया कि जब मेरी पत्नी सुबह की चाय बनाने गई, तो उसने रसोई की खिड़की से बाहर देखा और पूल में आठ भैंसें बैठी देखीं। मेरी पत्नी ने 999 पर कॉल किया लेकिन राहत बचाव टीम ने इसे मजाक समझा। फिर उन्हें हमें गंभीरता से लेने के लिए मनाने के लिए कुछ समझाना पड़ा। जब वे पहुंचे, तो भैंसों में से एक, उनके हाई-विज जैकेट से घबरा गया, सीधे उनके पास चला गया। फिर और भी भैंसों ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया जिसे काबू करना मुश्किल हो रहा था। पूल के आसपास बने बगीचे और निर्माण को भारी नुकसान पहुंचा है।
एनएफयू म्युचुअल इंश्योरेंस के एक प्रवक्ता ने कहा कि दावे का "निपटान और भुगतान" किया जा चुका है। उन्होंने कहा, कि हम इस दावे का भुगतान करने में देरी के लिए क्षमा चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications