Budget Session Video: मीडिया बाइट दे रहे थे अश्विनी वैष्णव-प्रह्लाद जोशी तभी आ गए राहुल गांधी, देखें क्या हुआ
Budget Session Video: बजट सत्र के दौरान संसद परिसर के बाहर बुधवार को एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला। अब तक सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी तकरार ही दिखी है। बुधवार को संसद परिसर में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और प्रह्लाद जोशी मीडिया से बातचीत कर रहे थे। अचानक लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी वहां पहुंच गए। राहुल गांधी ने मुस्कुराते हुए कहा, 'चलिए मिलकर बात करते हैं।' उनके इतना कहते ही दोनों केंद्रीय मंत्री बातचीत अधूरी छोड़कर वहां से निकल गए।
इस पूरे घटनाक्रम के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं और वह मुस्कुराती नजर आईं। संसद का बजट सत्र इस बार लगातार हंगामेदार रहा है। विपक्ष महंगाई, बेरोजगारी, डेटा सुरक्षा और अमेरिका डील को लेकर सरकार पर हमलावर है। ऐसे माहौल में संसद के बाहर हुआ यह छोटा सा घटनाक्रम राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया।

Budget Session Video: राहुल गांधी को देख दोनों मंत्री हुए रवाना
वीडियो में दिख रहा है कि दोनों केंद्रीय मंत्री मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे और बजट की उपलब्धियां गिना रहे थे। तभी राहुल गांधी वहां पहुंचे और अनौपचारिक अंदाज में हंसते हुए कहा कि मैं भी आप लोगों के साथ बात करता हूं। हालांकि, बातचीत का प्रस्ताव दोनों मंत्रियों को ज्यादा पसंद नहीं आया। उन्होंने हाथ से इशारा कर संकेत दिया कि नेता विपक्ष ही बात करें और दोनों वहां से चले गए।
इस पर प्रियंका गांधी मुस्कुराती रहीं। उनके साथ कुछ और कांग्रेस सांसद भी थे। इसके बाद राहुल गांधी भी हंसते नजर आए। यज नजारा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Rahul Gandhi ने लोकसभा में बजट पर दिया भाषण
तमाम गतिरोध और हंगामे के बाद लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को अपना भाषण दिया। उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अमेरिका की शर्तों पर ट्रेड डील हुई है। इस बहजट में एआई के दूरगामी परिणामों और संकटों पर कुछ नहीं किया गया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि सरकार विपक्ष के सवालों से बच रही है और संवाद से भाग रही है। वहीं भाजपा खेमे का तर्क है कि विपक्ष केवल राजनीति कर रहा है और संसद की कार्यवाही में व्यवधान डाल रहा है।
सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच संवाद की खाई इस सत्र में काफी गहरी हो चुकी है। बजट सत्र के बाकी दिनों में यह टकराव और तेज होने के आसार हैं। आने वाले दिनों में देखना होगा कि सत्ता और विपक्ष के बीच संवाद की बर्फ पिघलती है या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications