लोकसभा में पास हुआ डायरेक्ट टैक्स 'विवाद से विश्वास' विधेयक, 2020

नई दिल्ली। बजट सत्र के दूसरा चरण के दूसरे दिन भी विपक्ष ने दिल्ली हिंसा को लेकर संसद में जमकर हंगामा किया, जिसके बाद संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी थी। दिल्ली हिंसा को लेकर विपक्ष चर्चा की मांग करता रहा और इस दौरान सदन में जमकर हंगामा हुआ। वहीं, बुधवार को भी सदन में दिल्ली हिंसा को लेकर हंगामा हुआ। इसके पहले, मंगलवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने कहा था कि सरकार दिल्ली हिंसा पर चर्चा को तैयार है।

budget session parliament live updates second phase third day delhi violence

संसद की कार्यवाही के पल-पल का अपडेट

LIVE Feed
Mar 04, 2020, 2:44 PM IST

अधीर रंजन चौधरी ने बताया, राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल आज उत्तर पूर्वी दिल्ली के हिंसा प्रभावित हिस्सों का दौरा करेगा
Mar 04, 2020, 2:39 PM IST

लोकसभा में पास हुआ डायरेक्ट टैक्स 'विवाद से विश्वास' विधेयक, 2020 पारित हुआ
Mar 04, 2020, 1:41 PM IST

कांग्रेस, डीएमके, तृणमूल कांग्रेस और सपा समेत विपक्षी दलों के भारी हंगामे के कारण बुधवार को प्रश्नकाल नहीं हो सका, राज्यसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई है
Mar 04, 2020, 12:06 PM IST

दिल्ली हिंसा पर हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित
Mar 04, 2020, 11:24 AM IST

दिल्ली हिंसा के मुद्दे पर लोकसभा और राज्यसभा में भारी हंगामा हुआ
Mar 04, 2020, 11:19 AM IST

दिल्ली हिंसा पर हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित
Mar 04, 2020, 11:18 AM IST

दिल्ली हिंसा पर हंगामे के बाद राज्यसभा की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित
Mar 04, 2020, 11:08 AM IST

लेफ्ट के सांसदों ने दिल्ली हिंसा को लेकर गांधी प्रतिमा के सामने किया प्रदर्शन, मांगा गृहमंत्री अमित शाह का इस्तीफा
Mar 04, 2020, 11:06 AM IST

कांग्रेस सांसदों अधीर रंजन चौधरी, मनीष तिवारी, और जसबीर सिंह गिल ने दिल्ली हिंसा पर स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया
Mar 04, 2020, 10:50 AM IST

दिल्ली हिंसा को लेकर सदन में जमकर हंगामा हुआ है, विपक्ष गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग करता रहा है
Mar 04, 2020, 10:04 AM IST

भारतीय जनता पार्टी के सांसद किदौरी लाल मीणा ने राज्यसभा में 'देश के विभिन्न हिस्सों में दलितों और आदिवासियों पर बढ़ते अत्याचार' को लेकर शून्यकाल नोटिस दिया
Mar 04, 2020, 10:03 AM IST

प्रधानमंत्री मोदी केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में शामिल होने पहुंचे
Mar 04, 2020, 10:02 AM IST

भारतीय जनता पार्टी के सांसद हरनाथ सिंह यादव ने राज्यसभा में 'बढ़ती जनसंख्या पर अंकुश लगाने के लिए कानून की मांग' को लेकर शून्यकाल नोटिस दिया
Mar 04, 2020, 10:01 AM IST

सपा सांसद रामगोपाल यादव और जावेद अली खान ने दिल्ली हिंसा को लेकर नियम 267 के तहत राज्यसभा में सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया
Mar 04, 2020, 10:00 AM IST

कांग्रेस सांसद गुलाम नबी आजाद और आनंद शर्मा ने दिल्ली हिंसा को लेकर नियम 267 के तहत राज्यसभा में सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+