Budget Session LIVE: हंगामे के बाद राज्यसभा- लोकसभा 13 मार्च तक स्थगित
Budget Session 2023: संसद के बजट सत्र में विपक्ष गौतम अडानी के मुद्दे पर सरकार को घेर रहा है। विपक्ष एकजुट होकर हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर चर्चा की मांग कर रहा है।

Budget Session 2023: अडानी एंटरप्राइजेज के खिलाफ हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को लेकर संसद के दोनों सदनों में सरकार और विपक्ष के बीच जमकर घमासान चल रहा है। विपक्ष एक सुर में मांग कर रहा है कि अडानी मामले की जांच संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से कराई जाए। हाल ही में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा और राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर हुई चर्चा का जवाब दिया तो विपक्ष ने सवाल उठाया कि पीएम मोदी ने आखिर अडानी मामले पर चुप्पी क्यों साध रखी है। संसद के बजट सत्र के पहले चरण का आज आखिरी दिन है और इसके बाद 13 मार्च से बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू होगा। पढ़िए संसद के बजट सत्र से जुड़े सभी अपडेट।
लाइव अपडेट्स:-
LIVE Feed
इस नोटिस पर कार्यवाही होगी: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी
निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी को अनाप-शनाप बेबुनियाद आरोप लगाने पर नोटिस दिया है। जो बोल रहे हैं उसे प्रमाणित तो करना पड़ेगा लेकिन ये प्रमाणित भी नहीं करते हैं। हम सब इस देश के लोगों के प्रति जवाबदेह हैं। इस बार इस नोटिस पर कार्यवाही होगी: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी
नियम तोड़े उन्हें माफी मांगनी चाहिए: गोयल
जिस तरह से सदन में आकर विपक्ष हंगामा कर के कार्यवाही नहीं चलने दे रही ये बहुत ही गलत है। जिन्होंने चेयर का अपमान किया, नियम तोड़े उन्हें माफी मांगनी चाहिए। इसके बाद वे अपना प्रस्ताव ले आए, सदन अपने विवेक से उसपर निर्णय लेगा: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल
विपक्ष ने सदन को चलने नहीं दिया: गोयल
बार-बार अनुरोध करने के बावजूद विपक्ष ने सदन को चलने नहीं दिया। विपक्ष सदन न चलने देने का फैसला कर के ही सदन में आते हैं। दुख होता है जब सदस्य बहुत ही गंभीर विषय उठाना चाहें लेकिन उन्हें मौका नहीं मिले। ये सदस्यों के अधिकारों का भी उल्लंघन है: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल
राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ ने कही ये बात
जानबूझकर अड़ंगा लगाया जा रहा है और यह सदन चलाने का तरीका नहीं है। हम पहले ही काफी समय बर्बाद कर चुके हैं। यदि सदन को इस तरह के व्यवधान के अधीन किया जाता है, तो मैं लोगों की अपेक्षा के अनुसार कार्य करने के लिए विवश हो जाऊंगा: जगदीप धनखड़
कार्यवाही से हटाए गए खड़गे के शब्द
विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे पर भड़के सभापति जगदीप धनकड़, कहा- आपने कई बार ऐसे शब्द इस्तेमाल किए कि अध्यक्ष दबाव में काम कर रहे हैं, ये शब्द सदन की कार्यवाही से हटाए जा रहे हैं, आप इस सदन में बने रहने के अपने अधिकार का हनन कर रहे हैं
कांग्रेस ने बताई नारेबाजी की वजह
ये सूचना गलत है, इंदिरा गांधी ने जितने भी नामांकन भरे हैं सब में वे इंदिरा नेहरू गांधी लिखती थीं। ये आरोप गलत है।...हमने नारे इसलिए लगाए क्योंकि मल्लिकार्जुन खरगे के भाषण के तमाम अंश काट दिए गए थे, हम उस पर सवाल उठाना चाहते थे पर हमें अनुमति नहीं मिली: कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला
कांग्रेस ने साधा निशाना
हमने आज भी राज्य सभा में प्रधानमंत्री का ड्रामा देखा। असल मुद्दा विपक्ष का JPC की मांग है जिसके लिए विपक्ष वेल में आ गया था। वह(PM) सभी मुद्दों पर बात कर रहे लेकिन इसी (अडानी) मुद्दे पर नहीं कर रहे। उन्होंने इतने नाम बदले और कई तो अपने नेताओं पर रखे: कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल
'हमारी वैक्सीन से 150 देशों को लाभ हुआ'
दुनिया भर के लोगों का दबाव था कि वे अपनी वैक्सीन हमारे बाजार में बेचें, लेख लिखे गए, टीवी इंटरव्यू दिए गए। कल तक हमारे वैज्ञानिकों का अपमान करने का प्रयास किया गया था लेकिन मेरे देश के वैज्ञानिकों ने ऐसी वैक्सीन बनाई जो स्वीकृत हुई और 150 देशों को लाभ हुआ: पीएम मोदी
'आदिवासियों को योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है'
110 ऐसे आकांक्षी जिले जहां बहुल संख्या आदिवासी की है उन्हें योजनाओं का सीधा लाभ मिला है। यहां के शिक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस किया गया। बजट में शेड्यूल ट्राइब कंपोनेंट फंड के तहत 2014 के पहले की तुलना में 5 गुना अधिक वृद्धि हुई है: राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
18,000 गांव में बिजली पहुंचाई: राज्यसभा में PM
हमारी प्राथमिकता हमारे देश के नागरिक थे इसलिए हमने 25 करोड़ से ज्यादा परिवारों तक गैस कनेक्शन पहुंचाया। इसमें हमें नए इंफ्रास्ट्रक्चर और धन खर्च करना पड़ा। 18,000 से ज़्यादा गांव ऐसे थे, जहां बिजली नहीं पहुंची थी। समयसीमा के साथ हमने 18,000 गांव में बिजली पहुंचाई: राज्यसभा में PM
राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण
कोई भी जब सरकार में आता है वह देश के लिए कुछ वादा करके आता है लेकिन सिर्फ भावनाएं व्यक्त करने से बात नहीं बनती है। विकास की गति क्या है, विकास की नीव, दिशा, प्रयास और परिणाम क्या है यह बहुत माएने रखता है: राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कांग्रेस चीफ खड़गे पर साधा निशाना
कल खड़गे जी शिकायत कर रहे थे कि मोदी जी बार-बार मेरे चुनावी क्षेत्र में आते हैं। मैं उन्हें कहना चाहता हूं मैं आता हूं वह तो आपने देखा लेकिन आप यह भी देखें कि वहां 1 करोड़ 70 लाख जनधन बैंक अकाउंट खुले हैं। सिर्फ कलबुर्गी में ही 8 लाख से ज़्यादा जनधन खाते खुले हैं: राज्यसभा में PM
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications