Budget 2026 FAQs: आम आदमी का बजट से क्या लेना-देना?सरकार क्यों पेश करती है? 10 कंफ्यूजिंग सवालों के आसान जवाब
Budget 2026 FAQs In Hindi: हर साल की तरह इस साल भी 1 फरवरी को भारत का केंद्रीय बजट पेश हो रहा है। 1 फरवरी को पेश होने वाला आम बजट सिर्फ सरकार का हिसाब-किताब नहीं होता, बल्कि यही वो दस्तावेज होता है जो तय करता है कि आपकी जेब पर साल भर क्या असर पड़ेगा। टैक्स बचेगा या बढ़ेगा, नौकरी के मौके बनेंगे या नहीं, महंगाई काबू में रहेगी या नहीं - इन सबका जवाब बजट में छुपा होता है।
हर बार की बजट 2026 को लेकर आम आदमी, मिडिल क्लास और सैलरीड टैक्सपेयर्स की उम्मीदें काफी ज्यादा हैं। लेकिन कई बार बजट के बारे में, ये क्यों पेश होता...आम आदमी के लिए ये क्यों जरूरी है? ऐसे कई सवाल जो कईयों को कंफ्यूजिंग लगते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं आपके मन में उठने वाले सबसे बड़े सवालों के जवाब, बिल्कुल आसान भाषा में।

सवाल 1️⃣ बजट आखिर होता क्या है? (What is Budget?)
जवाब: बजट सरकार की सालाना कमाई और खर्च का पूरा प्लान होता है। सरकार बताती है कि उसे कहां-कहां से पैसा मिलेगा और किस सेक्टर में कितना खर्च किया जाएगा। जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, स्वास्थ्य, रक्षा, सब्सिडी और योजनाएं। आसान शब्दों में कहें तो बजट देश चलाने का फाइनेंशियल रोडमैप है।
सवाल 2️⃣ सरकार को बजट पेश करना क्यों जरूरी है? (Why Government Presents Budget?)
जवाब:बजट के बिना सरकार एक भी रुपया खर्च नहीं कर सकती। संविधान के मुताबिक संसद की मंजूरी जरूरी होती है। बजट से यह तय होता है कि पैसा सही जगह पहुंचे, कमजोर वर्गों को मदद मिले और देश की अर्थव्यवस्था संतुलन में रहे।
सवाल 3️⃣ Budget 2026 इस बार रविवार को क्यों आ रहा है? (Budget 2026 Date & Day)
जवाब: Budget 2026-27 रविवार, 1 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजे लोकसभा में पेश किया जाएगा। भले ही रविवार हो, लेकिन बजट पेश होगा और देश-दुनिया की नजरें संसद पर होंगी।
सवाल 4️⃣ क्या बजट वाले दिन रविवार को शेयर बाजार खुलेगा? (Stock Market on Budget Day?)
जवाब:हां, 1 फरवरी रविवार होने के बावजूद शेयर बाजार खुलेगा। बीएसई और एनएसई में सामान्य कारोबार होगा। सुबह 9 बजे प्री-ओपन और 9:15 से 3:30 बजे तक ट्रेडिंग चलेगी।
सवाल 5️⃣ आम आदमी को बजट से क्या लेना-देना है? (Why Budget Matters for Common Man?)
जवाब:बजट आपकी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा होता है। टैक्स, महंगाई, पेट्रोल-डीजल, होम लोन, शिक्षा, इलाज - सब पर असर पड़ता है। जैसे घर का बजट सही होगा तो घर चलेगा, वैसे ही देश का बजट सही होगा तो आम आदमी को राहत मिलेगी।
सवाल 6️⃣ Budget शब्द कहां से आया? (Origin of Word Budget)
जवाब: 'Budget' शब्द फ्रेंच के 'बोगेट' और लैटिन के 'बुल्गा' से आया है, जिसका मतलब होता है चमड़े का थैला। पहले वित्त मंत्री बजट के कागज चमड़े के बैग में लेकर संसद आते थे, तभी से इसे बजट कहा जाने लगा।
सवाल 7️⃣ Budget 2026 में सरकार का सबसे बड़ा फोकस क्या रहेगा? (Budget 2026 Focus Areas)
जवाब: सरकार का जोर रोजगार, मैन्युफैक्चरिंग, MSME, इंफ्रास्ट्रक्चर और 'मेक इन इंडिया' पर रह सकता है। PLI स्कीम, सड़क-रेलवे, हाउसिंग और ग्रीन एनर्जी पर खर्च बढ़ने की उम्मीद है, ताकि 2047 तक विकसित भारत का सपना पूरा हो सके।
सवाल 8️⃣ क्या बजट से GST वाली चीजें सस्ती या महंगी हो सकती हैं? (GST Impact of Budget)
जवाब: GST रेट GST काउंसिल तय करती है, वित्त मंत्री सीधे बदलाव नहीं कर सकतीं। लेकिन बजट में सेस या उपकर लगाया जा सकता है, जिससे कीमतों पर असर पड़ सकता है।
सवाल 9️⃣ क्या विपक्ष बजट में बदलाव करवा सकता है? (Can Opposition Change Budget?)
जवाब: बजट पेश होने के बाद संसद में लंबी चर्चा होती है। अगर विपक्ष किसी प्रस्ताव पर सहमत नहीं होता तो वोटिंग की मांग कर सकता है। इसके बाद संशोधन संभव होता है।
सवाल 🔟 क्या यह बजट लोकलुभावन हो सकता है? (Will Budget 2026 be Populist?)
जवाब: सीधे-सीधे बड़े फ्रीबीज की उम्मीद कम है, क्योंकि पहले से कई योजनाएं चल रही हैं। लेकिन गठबंधन सरकार और आने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए ग्रामीण भारत, किसानों और मिडिल क्लास के लिए राहत भरे ऐलान हो सकते हैं।
बजट 2026 सिर्फ सरकार का दस्तावेज नहीं, बल्कि आपकी आमदनी, खर्च और भविष्य की दिशा तय करने वाला प्लान है। इसलिए बजट को समझना हर आम आदमी के लिए जरूरी है - क्योंकि असर सीधे आपकी जेब पर पड़ता है।












Click it and Unblock the Notifications