Budget 2024: बजट में वेतनभोगियों के लिए क्या है खास, टैक्सपेयर्स को कैसे मिलेगी राहत? जानिए

Salaried Employees Budget in Hindi: केंद्रीय मंत्री वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को केंद्रीय बजट सदन के पटल पर रखा। बजट की घोषणा करते हुए कई बड़ी बातें कहीं। उन्होंने ऐलान किया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 तक स्वीकृत ₹15,000 के मुकाबले ₹25,000 की बढ़ी हुई कटौती की अनुमति दी जाएगी। सरकार का अनुमान है नई व्यवस्था के तहत इससे करीब चार करोड़ वेतनभोगी और पेंशनभोगियों आयकर रिटर्न दाखिल पर लाभ होगा।

एंजल टैक्स हटाने का किया एलान
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एंजल टैक्स समाप्त करने की घोषणा की। उन्होंने बजट भाषण के दौरान ई-कॉमर्स कंपनियों तथा दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ के संदर्भ में कुछ वित्तीय साधनों के लिए कर दरों में विभिन्न बदलावों की भी घोषणा की। वित्त मंत्री ने कहा, "सबसे पहले, भारतीय स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने, उद्यमशीलता की भावना को बढ़ावा देने और नवाचार का समर्थन करने के लिए मैं सभी वर्गों के निवेशकों के लिए एंजल कर को समाप्त करने का प्रस्ताव करती हूं।"

Budget 2024 Benefits Tax Relief Details

टैक्स स्लैब में बदलाव
वित्त विधेयक ने 10 लाख रुपये से कम आय के लिए नई कर व्यवस्था के तहत कर स्लैब को बढ़ा दिया है। इससे जहां नई कर व्यवस्था चुनने वाले सभी लोगों को राहत मिलेगी, वहीं छोटे करदाताओं को अधिक फायदा हो सकता है।

टैक्स स्लैब-
3,00,000 तक : शून्य
3,00,001 से 7,00,000: 5%
7,00,001 से 10,00,000: 10%
10,00,001 से 12,00,000: 15%
12,00,001 से 15,00,000: 20%
15,00,000 से ऊपर: 30% (नई कर प्रणाली के तहत)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+