Budget 2024: नेचुरल फार्मिंग को मिलेगा बढ़ावा, 10 हजार बायो रिसर्च सेंटर बनाए जाएंगे

Budget 2024: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को आम बजट 2024-25 पेश किया। इस बजट में देश की जनता के लिए कई सौगात दी गई। इसके साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और बुनियादी ढांचे का पूरा ध्यान रखा गया। बजट में किसानों को भी कई सौगात दी गई। केंद्र सरकार एग्रीकल्चरल रिसर्च सेटअप तैयार करेगी। इसके लिए अलग से फंड दिया जाएगा।

बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि नेचुरल फार्मिंग का सर्टिफिकेशन किया जाएगा। देश में 10 हजार बायो रिसर्च सेंटर बनाए जाएंगे। एक करोड़ किसानों को प्राकृतिक कृषि के लिए मदद दी जाएगी। इसे ग्राम पंचायतों के जरिए लागू किया जाएगा।

bio reaserch center

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आगे कहा कि 32 फसलों की 109 किस्में लाई जाएगी। सब्जियों की सप्लाई चैन पर जोर दिया जाएगा। केंद्र सरकार द्वारा देश के 400 जिलों में फसलों का डिजिटल सर्वे किया जाएगा। वित्त मंत्री की ओर से कहा गया कि सरकार झींगा पालन और विपणन के लिए फंड मुहैया कराएगी। सब्जी उत्पादन और आपूर्ति श्रृंखला के लिए अधिक एफपीओ का गठन होगा। किसानों और कृषि भूमि का रिकॉर्ड डिजिटल होगा।

वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार जलवायु के अनुकूल बीज विकसित करने के लिए निजी क्षेत्र विशेषज्ञों और अन्य को वित्त उपलब्ध कराएगी। अगले 2 वर्ष में देशभर में एक करोड़ किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। फसलों के उत्पादन, भंडारण और विपणन को मजबूत बनाया जाएगा। इसके साथ ही सब्जी उत्पादन और आपूर्ति श्रृंखला के लिए क्लस्टर विकसित किए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+