Budget 2023: टीवी-मोबाइल हुआ सस्ता, सरकार ने कस्टम ड्यूटी कम करने की बताई वजह
केंद्र सरकार के राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा ने कहा कि टीवी, मोबाइल आदि पर सीमा शुल्क में कमी के पीछे मुख्य लक्ष्य यह है कि हम देश में इन उत्पादों के निर्माण को प्रोत्साहित करना चाहते हैं।

TV-mobile cheaper: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को संसद में आम बजट पेश किया। इस बजट में कई चीजें सस्ती तो कई चीजें महंगी हुईं। लेकिन टीवी और मोबाइल समेत कई चीजें सस्ती हुई हैं। मोबाइल-टीवी को सस्ता करने के पीछे सरकार ने मुख्य वजहें बताई हैं। केंद्र सरकार के राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा ने कहा कि टीवी, मोबाइल आदि पर सीमा शुल्क में कमी के पीछे मुख्य लक्ष्य यह है कि हम देश में इन उत्पादों के निर्माण को प्रोत्साहित करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह से देश में रोजगार बढ़ेगा और ये उत्पाद सस्ती दरों पर लोगों को उपलब्ध होंगे।
वहीं, वित्त मंत्री ने बजट पेश करते हुए कहा कि टेलीविजन के ओपन सेल के कलपुर्जों पर सीमा शुल्क घटाकर 2.5 प्रतिशत कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि देश में मोबाइल फोन उत्पादन इकाई को प्रोत्साहन देने के लिए केंद्र सरकार कुछ हिस्सों के आयात पर सीमा शुल्क में छूट देगी और कैमरा लेंस जैसे मोबाइल विनिर्माण में भी छूट मिलेगी। इससे लोगों को टीवी और मोबाइल सस्ते रेट पर मिलेंगे।
ये चीजें हुईं सस्ती
खिलौने
साइकिल
ऑटोमोबाइल
मोबाइल फोन
कैमरा लेंस
इलेक्ट्रिक व्हीकल
LED टीवी
बायोगैस से जुड़ी चीजें
लिथियम सेल्स
चिमनी
Recommended Video

ये चीजें हुई महंगी
विदेशी किचन चिमनी
सोना
प्लेटिनम
आयातित चांदी के सामान
सिगरेट
छाता
यह भी पढ़ें- Budget and Film Industry: बजट को लेकर फिल्म इंडस्ट्री में इतना सन्नाटा क्यों है भाई?












Click it and Unblock the Notifications