Budget 2022: 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी पर बोले दूरसंचार मंत्री, कहा- ट्राई की सिफारिश मार्च तक
ashwini vaishnaw
नई दिल्ली, 01 फरवरी: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को केंद्र सरकार का बजट जारी किया। बतौर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का यह चौथा बजट था। ऐसे में इस बार उन्होंने घोषणा कि की निजी कंपनियों द्वारा 5जी मोबाइल सेवाओं की शुरुआत के लिए स्पेक्ट्रम की नीलामी अगले वित्त वर्ष 2022-23 में की जाएगी।

दूरसंचार मंत्री का बयान आया सामने
अपने बजट भाषण में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत को साल की शुरुआत में 5G सेवाएं मिल जाएंगी। इसी के साथ बताया कि निजी दूरसंचार सेवाप्रदाताओं द्वारा 5जी सेवाओं की आपूर्ति के लिए सरकार साल 2022 में स्पेक्ट्रम की नीलामी करेगी। वहीं अब दूरसंचार मंत्री का कहना है कि 5जी स्पेक्ट्रम पर ट्राई की सिफारिश मार्च तक होने की संभावना है।
सिफारिश मार्च तक आने की उम्मीद
दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को कहा कि 5जी स्पेक्ट्रम पर भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (Trai) की सिफारिश मार्च तक आने की उम्मीद है, जिसके बाद अगली पीढ़ी की सेवा के रोलआउट के लिए स्पेक्ट्रम कार्रवाई तेजी से की जाएगी। मंत्री ने कहा कि दूरसंचार विभाग जल्द से जल्द स्पेक्ट्रम की नीलामी शुरू करने के लिए नीलामी से जुड़ी अन्य प्रक्रिया पर समान रूप से काम कर रहा है।
Recommended Video
केंद्रीय बजट 2022-23 पर टिप्पणी करते हुए मंत्री ने कहा कि 5G पर अनुशंसा मार्च तक होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि बजट स्वदेशी टेक्नोलॉजी के रिसर्च और विकास को बढ़ाने पर केंद्रित है। मंत्री ने कहा कि सरकार 2022 में भारत में शुरू की गई 5जी सेवाओं के लिए प्रयास करेगी। बता दें कि 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी से टेलीकॉम कंपनियों को अगली पीढ़ी की वायरलेस टेलीकॉम सर्विस देने का लाइसेंस मिलेगा। बताया जा रहा है कि शुरुआत में देश के 13 शहरों में इस साल सबसे पहले 5G सर्विस मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications