Budget 2022: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को पेश करेंगी अपना चौथा बजट, जानिए क्या होगा खास

नई दिल्ली, 24 जनवरी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2022-23 का आम बजट पेश करने जा रही हैं। अपने कार्यकाल में निर्मला सीतारमण चौथी बार बजट पेश करेंगी। वहीं, साल 2014 में सत्ता में आने के बाद से यह मोदी सरकार का 10वां बजट है।

वित्त मंत्री सीतारमण 1 फरवरी को पेश करेंगी अपना चौथा बजट

कोरोना महामारी की तीसरी लहर और बढ़ती महंगाई की मार के बीच इस बजट के लोक-लुभावन होने की उम्मीद की जा रही है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद संसद के दोनों सत्रों को संबोधित करने के साथ ही बजट सत्र की शुरुआत करेंगे। संसद के बजट सत्र का पहला चरण 31 जनवरी से 11 फरवरी तक चलेगा, तो वहीं दूसरा चरण 14 मार्च से 8 अप्रैल तक रहेगा।

31 जनवरी को इकोनॉमिक सर्वे पेश किया जाएगा

वहीं, बजट पेश होने से एक दिन पहले 31 जनवरी को इकोनॉमिक सर्वे पेश किया जाएगा। यह बजट ऐसे समय में पेश हो रहा है, जब कोरोना की मार झेल रही अर्थव्यवस्था रिकवरी की स्टेज पर है। वहीं रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने जीडीपी के 9.5 फीसदी रहने का अनुमान जताया है। इसीलिए, अर्थव्यवस्था में रिकवरी की स्थिति को देखते हुए बजट से काफी उम्मीदें हैं। इससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पिछले महीने राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के वित्त मंत्रियों के साथ प्री बजट बैठक की थी।

क्या हैं बजट से उम्मीदें

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के इस बजट से लोगों को काफी उम्मीदें हैं। माना जा रहा है कि बजट में स्वास्थ्य बीमा सेक्टर को प्राथमिकता दी जा सकती है। इंश्योरेंस सेक्टर में भी जीएसटी कम होने की उम्मीद है। हॉस्पिटैलिटी सेक्टर, रियल स्टेट सेक्टर, बैंकिंग सेक्टर, एविएशन सेक्टर के अलावा क्रिप्टोकरेंसी को लेकर भी बड़े ऐलान किए जा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+