Budget 2021: 'आत्मनिर्भर भारत' के लिए कई जरूरी सामानों पर कस्टम ड्यूटी कम कर सकती है सरकार

Budget 2021: पिछले साल 1 फरवरी को मोदी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल का दूसरा बजट पेश किया। इसके कुछ दिनों बाद ही कोरोना महामारी ने दस्तक दी और लॉकडाउन की वजह से अर्थव्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतर गई। अब हालात सही हो रहे हैं और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को वित्त वर्ष 2021-22 के लिए बजट पेश करने जा रही हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार कुछ खास सामानों पर कस्टम ड्यूटी को कम किया जा सकता है।

Budget 2021

अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स ने सूत्रों के हवाले से बताया कि इस बार बजट में मोदी सरकार कुछ खास समानों, जैसे- फर्नीचर के रॉ मटेरियल, कॉपर स्क्रैप, कुछ केमिकल, टेलीकॉम से जुड़े उपकरण, रबड़ प्रोडक्ट आदि पर कस्टम ड्यूटी (Customs Dutie) कम कर सकती है। इस फैसले का मकसद घरेलू उत्पादों को बढ़ाना और उनका ज्यादा से ज्यादा निर्यात करना है। इसके अलावा करीब 20 प्रोडक्ट पर आयात शुल्क कम करने पर भी सरकार विचार कर रही है, जिसमें पॉलिस हीरा, रबड़ के सामान, लेदर के कपड़े, कार्पेट आदि शामिल हैं।

वहीं कुछ चुनिंदा कच्चे माल जैसे- लड़की से जुड़े सामान, हार्ड बोर्ड आदि पर से कस्टम ड्यूटी हटाई जा सकती है। सूत्रों ने आगे कहा कि महंगा कच्चा माल अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारत की कीमत प्रतिस्पर्धा को प्रभावित करता है। देश का फर्नीचर निर्यात बहुत कम (लगभग एक प्रतिशत) है, जबकि चीन और वियतनाम जैसे देश इस सेक्टर में टॉप पर हैं। वहीं केंद्र सरकार सरकार घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए पहले से ही कदम उठा रही है, जैसे- एयर कंडीशनर और एलईडी लाइट सहित कई क्षेत्रों के लिए उत्पादन-लिंक्ड प्रोत्साहन योजना (पीएलआई) शुरू की गई है। इन सब फैसलों का मकसद आत्मनिर्भर भारत योजना को और ज्यादा बढ़ावा देना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+