वित्त मंत्री बोले- रिटर्न फाइल नहीं करने वालों को इनकम टैक्स में नहीं मिलेगी कोई राहत
नई दिल्ली। केंद्रीय बजट के दौरान किए गए तमाम ऐलानों को लेकर जो सस्पेंस था अब वो धीरे-धीरे साफ हो रहे हैं। घोषणाओं के बाद उनसे जुड़े नियमों की तस्वीर भी साफ होने लगी है। जो बात सामने आ रही है उसके मुताबिक इनकम टैक्स रिर्टन नहीं भरने वालों पर सरकार सख्ती के मूड में है। एक न्यूज चैनल से खास बातचीत में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि जो ऐसा नहीं करता है, आने वाले समय में उसपर शिकंजा कसा जाएगा।

उन्होंने यह भी बताया कि टैक्स कानून में बदलाव किया जाएगा। जिसके तहत आयकर रिटर्न नहीं भरने वालों को टैक्स में छूट का लाभ नहीं मिलेगा। जेटली ने साफ कहा कि इस कानून में सरकार कोई रियायत नहीं करेगी। यानी अगर आप इनकम टैक्स रिटर्न नहीं भरते हैं तो सरकार की तरफ से लागू स्टैंडर्ड डिडक्शन टैक्ट छूट नियमों का लाभ नहीं मिल पाएगा।
वित्त मंत्री ने बताया कि सभी को कर प्रक्रिया में शामिल होना होगा। अगर कोई ऐसा नहीं करता है तो उन्हें कोई रियायत नहीं मिलेगी। सरकार इसी साल 1 अप्रैल से ये नया कानून लागू करने जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications