माया को झटका, टॉप कॉप बृजलाल के बाद फतेह बहादुर व जुगुल किशोर का परिवार भाजपा में शामिल

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के खिलाफ मोर्चा खोल चुके राज्यसभा सदस्य जुगल किशोर के साथ ही उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री फतेह बहादुर सिंह का कुनबा मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गया। इनके साथ ही लखनऊ में बसपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Mayawati

प्रदेश भाजपा मुख्यालय में मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष डा लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने राज्यसभा सांसद जुगल किशोर की पत्नी दमयंती किशोर तथा उनके पुत्र सौरभ सिंह को पार्टी में शामिल करवाया। सौरभ सिंह लखीमपुर की कस्ता सीट से बीते विधानसभा चुनाव में दावेदार भी थे। इनके साथ ही प्रदेश के पूर्व मंत्री तथा गोरखपुर की कैंपियरगंज विधानसभा से विधायक फतेह बहादुर सिंह की पत्नी साधना सिंह अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गईं।

फतेह बहादुर सिंह लंबे समय तक प्रदेश की सरकारों में कैबिनेट मंत्री रहे थे। इनके पिता वीर बहादुर सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। कैंपियरगंज इनकी परंपरागत सीट है। इसके अतिरिक्त पूर्व विधायक सुरेंद्र मिश्र और विधान परिषद सदस्य हरगोविंद मिश्र ने भी मंगलवार को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+