भाजपा सांसद रमा देवी पर आजम खान के बयान को लेकर मायावती ने क्या कहा

आजम खान की 'आंखों में आंखें' टिप्पणी को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने दिया ये बयान...

नई दिल्ली। सपा नेता और यूपी की रामपुर लोकसभा सीट से सांसद आजम खान अपनी विवादित टिप्पणी को लेकर चौतरफा घिरते हुए नजर आ रहे हैं। भाजपा सांसद रमा देवी पर की गई उनकी टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को भी संसद में जमकर हंगामा हुआ। भाजपा समेत कई दलों की महिला सांसदों ने आजम के बयान पर विरोध जताते हुए स्पीकर से मांग की, कि उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। बयान को लेकर लोकसभा में आजम खान के खिलाफ प्रस्ताव पास किया गया और स्पीकर ओम बिड़ला ने कहा कि वो सभी दलों की बैठक बुलाने के बाद इस मामले में फैसला लेंगे। वहीं, अब इस मामले में बसपा सुप्रीमो मायावती का भी बयान सामने आया है।

आजम के बयान पर मायावती ने किया ट्वीट

आजम के बयान पर मायावती ने किया ट्वीट

आजम खान की टिप्पणी को लेकर बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने कहा, 'यूपी से सपा सांसद आजम खान द्वारा कल लोकसभा में पीठासीन महिला के खिलाफ जिस प्रकार की अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया गया, वह महिला गरिमा व सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला है तथा अति-निन्दनीय है। इसके लिए उन्हें संसद में ही नहीं बल्कि समस्त महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए।' आपको बता दें कि गुरूवार को लोकसभा में पीठासीन अधिकारी के तौर पर स्पीकर की कुर्सी पर बैठी बिहार के शिवहर से भाजपा सांसद रमा देवी पर आजम खान ने विवादित टिप्पणी की थी। आजम के इस बयान पर रमा देवी ने आपत्ति जताई और लोकसभा की कार्यवाही से इस टिप्पणी को हटा दिया।

महिला सांसदों ने जताया विरोध

महिला सांसदों ने जताया विरोध

वहीं, फिल्म अभिनेत्री और टीएमसी की सांसद मिमी चक्रवर्ती ने आजम खान के बयान पर लोकसभा में कहा, 'संसद में कोई भी शक्स खड़े होकर एक महिला से यह नहीं कह सकता कि मेरी आंखों में देखो और बात करो। स्पीकर सर, सदन में मौजूद सभी महिलाएं इस मामले पर आपसे कुछ बड़ी कार्रवाई की उम्मीद कर रही हैं।' मिमी चक्रवर्ती के अलावा एनसीपी की सांसद सुप्रिया सुले ने भी आजम खान के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। सुप्रिया सुले ने लोकसभा स्पीकर से आजम खान को निलंबित करने की मांग की। भाजपा सांसद अनुप्रिया पटेल ने आजम के बयान को लेकर कहा कि यह केवल एक महिला सांसद का अपमान नहीं है, बल्कि पूरे नारी समाज का अपमान है।

'एक दाग हैं आजम खान'

'एक दाग हैं आजम खान'

आजम खान के बयान को लेकर अमेठी से सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने लोकसभा में कहा, 'हम इस मामले को केवल महिलाओं की समस्या बताकर छोटा ना करें। यह पुरुषों सहित सभी सांसदों पर एक दाग है। यह ऐसा सदन नहीं है, जहां पुरुष आएं और किसी औरत की आंखों में झांका जाए। कल पूरे देश ने देखा कि इस सदन के अंदर क्या हुआ। इस सदन में कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न को लेकर विधेयक पारित हुआ है। मैं सभी लोगों से अपील करती हूं कि वो एक सुर में कहें कि आप किसी महिला के साथ दुर्व्यवहार नहीं कर सकते।' केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भी सदन में कहा कि हमारी मांग है कि आजम खान या तो अपने बयान पर माफी मांगें या फिर उन्हें निलंबित किया जाए।

आजम के पक्ष में खड़े हुए अखिलेश

आजम के पक्ष में खड़े हुए अखिलेश

आपको बता दें कि गुरुवार को अपने बयान पर हंगामा होते देख आजम ने कहा कि वह मेरी बहन जैसी हैं, माफी किस बात की मांगनी चाहिए। आजम खान ने यहां तक कह दिया कि अगर मेरा बयान महिला विरोधी है, या इसमें कुछ गलत है तो मैं अभी लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने को तैयार हूं। वहीं, सपा सांसद अखिलेश यादव ने सदन में आजम खान का समर्थन करते हुए कहा कि उन्होंने चेयर के लिए कुछ भी अपमानजनक नहीं कहा है। ये लोग (भाजपा के सांसद) बेवजह उंगलियां उठा रहे हैं। अखिलेश यादव ने स्पीकर ओम बिड़ला से कहा कि अगर आजम खान के शब्द असंसदीय हैं तो आप रिकॉर्ड से निकाल दीजिए। स्पीकर ने इस पर कहा कि सदस्यों को पहले ही सदन की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। एक बार कुछ कह दिया जाता है तो वो पब्लिक में चला जाता है।

'आजम ने स्पीकर की चेयर को भी अपमानित किया'

'आजम ने स्पीकर की चेयर को भी अपमानित किया'

वहीं, रामपुर से आजम खान के खिलाफ चुनाव लड़ चुकीं बीजेपी नेता जया प्रदा ने भी उनकी सदस्यता रद्द करने की मांग की। जया प्रदा ने कहा, 'यह बहुत बड़ा दुर्भाग्य है कि जनता ऐसे लोगों को चुनकर संसद में भेजती है। आजम खान बदजुबानी के लिए मशहूर हैं। इस तरह की हल्की बात करके उन्होंने ना केवल एक महिला सांसद का बल्कि लोकसभा स्पीकर की चेयर को भी अपमानित किया है। उनकी मानसिक स्थिति खराब है। इस तरह के व्यक्ति को संसद में रहने का हक नहीं है। भारत में रहना है तो महिलाओं का सम्मान करना सीखना चाहिए। जो सदस्य सदन की गरिमा नहीं रख सकता, उसे सदन में रहने का हक नहीं है। उनकी सदस्यता रद्द होनी चाहिए। इनकी यह आदत है। पब्लिसिटी में रहने के लिए वह इस तरह की बात करते हैं। कभी जयप्रदा के अंत:वस्त्र के बारे में बात करो, या उन पर ऊपर टिप्पणी करो। रमा देवी महिला हैं और बुजुर्ग हैं उनके लिए इस तरह की बात करने की हिम्मत कैसे हुई। लोकसभा स्पीकर के लिए आप इस तरह की बात करते हो आप सांसद हो या रोडसाइड रोमियो।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+