Jio को टक्कर देने के लिए BSNL ने भी किया एक टैरिफ में बदलाव, जानिए क्या-क्या मिल रहा है इसमें
नई दिल्ली। निजी टेलीकॉम कंपनियों के बीच ऑफर्स की होड़ मची है। ऐसे में सरकारी कंपनी कैसे पीछे हट सकती है। इसी क्रम में BSLN ने भी 186 रुपए वाले अपने एंट्री लेवल टैरिफ प्लान को थोड़ा सा बदला है। अब इस टैरिफ प्लान में 5 जीबी हाई स्पीड इंटरनेट डेटा दिया जाएगा जो पहले सिर्फ 1 जीबी था। साथ ही इस बार प्राइवेट टेलीकॉम की तरह बीएसएनएल SMS का फायदा भी अपने कस्टमर्स तक पहुंचाएगी। 186 रुपये वाला ये प्लान देशभर के लिए वैलिड है लेकिन मुंबई और दिल्ली को छोड़कर. हालांकि इस प्लान की कीमत सर्किल के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है।

इस टैरिफ में बदलाव आने के बाद अब इसमें अनलिमिटेड कॉल, नेशनल रोमिंग (दिल्ली- मुंबई को छोड़कर) नेशनल रोमिंग (दिल्ली और मुंबई छोड़कर), 5GB डेटा दिया जा रहा है। हालांकि 5GB के बाद डेटा की स्पीड 40 Kbps हो जाएगी। यानी कुल मिलाकर BSNL भी जियो की तरह अनलिमिटेड डेटा दे रहा है। इसके अलावा इस प्लान में पूरी वैलिडिटी के लिए 1000 SMS भी दिए जाएंगे। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है।
ये प्लान BSNL के प्री-पेड ग्राहकों के लिए है. फिलहाल ये प्लान आंध्र-प्रदेश और तेलंगाना सर्किल में शुरू कर दिया गया है। हालांकि ये प्लान दूसरे प्राइवेट कंपनियों के प्लान से मुकाबला नहीं कर पाएगा, क्योंकि बाकी कंपनियां हर दिन 1GB डेटा दे रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications