40,000 वाई-फाई हॉटस्पॉट स्थापित करेगी BSNL
नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल एक बहुत अच्छी खबर देश वालों के लिए लेकर आयी है, BSNL अब पूरे देश में करीब 40,000 वाई-फाई हॉटस्पॉट स्थापित करेगी। जिसमें कंपनी करीब 6000 करोड़ रूपये का निवेश करेगी। इस प्रोजक्ट के लिए भारतीय दूर संचार कंपनी जुलाई में टेंडर जारी करेगी।

इस बात की जानकारी केंद्रीय दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आज मीडिया को दी। उन्होंने कहा यह महात्वाकांक्षी प्रोजेक्ट साल 2018 में पूरा किया जायेगा। इससे पहले बीएसएनएल 15 जून से अपने ग्राहकों को पूरे देश में मुफ्त रोमिंग कॉल की सेवा दे रही है।
जिसके लिए मंत्री ने कहा कि एक सरकारी दूरसंचार कंपनी के रूप में हमारा उद्देश्य सिर्फ आय अर्जित करना ही नहीं, बल्कि दूर-दराज क्षेत्रों में कम से कम दर पर सर्वोत्तम सेवा उपलब्ध कराना भी है। ऐसा करके बीएसएनएल देश की पहली मोबाइल सर्विस कंपनी बन गई है जिसने रोमिंग फ्री दी है।












Click it and Unblock the Notifications