BSF जवान रमीज अहमद की हत्या के बाद हर तरफ मातम, सेना का सर्च ऑपरेशन जारी

श्रीनगर। BSF जवान रमीज अहमद को जिस तरह से उनके घर के भीतर गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया है, उसके बाद उनके घर पर मातम पसरा है। बांदीपोर में उनके घर पर तमाम लोग जमा हुए हैं और रमीज की मौत के बाद शोक जता रहे हैं। आतंकियों ने रमीज अहमद के घर में घुसकर ना सिर्फ उन्हें मौत के घाट उतारा बल्कि उनके परिवार के सदस्यों पर भी हमला किया।

bsf

आतंकवादियों ने रमीज के घर में घुसकर उन्हें गोली मारी, इस गोलीबारी में उनके घर के तीन सदस्य भी घायल हुए हैं। रमीज पैरी छुट्टी पर अपने घर आए थे, लेकिन आतंकियों ने उनपर उनके घर में घुसकर निशाना साधा। आतंकियों ने रमीज के पिता मोहम्मद मकबूल, मां और फूफी को भी गोली मारी है। इन तीनों को इलाज के के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसलिए पढ़ें- तो इसलिए बेहद जरूरी था म्यांमार की सीमा पर सेना का ऑपरेशन

रमीज की मौत के बाद उनके घर के बाहर बड़ी संख्या में लोग शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने के लिए जमा हुए हैं। वहीं इस हमले के बाद सेना ने तमाम हमलावरों की तलाश कर रही है और इसके लिए सर्च ऑपरेशन भी कर रही है। गौरतलब है कि इससे पहले भी सेना के जवान उमर फयाज को आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी, वह अपने परिवार में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए छुट्टी पर घर गए थे। इस घटना का जिक्र भारत की ओर से यूएन में पाकिस्तान को जवाब देने के लिए भी किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+