पंजाब पुलिस ने जब्त की संदिग्ध पाकिस्तानी नाव, सर्च ऑपरेशन जारी
पंजाब। भारत-पाकिस्तान में बढ़ रहे तनाव के बीच बीएसएफ ने रावी नदी पर एक लावारिस पाकिस्तानी नाव जब्त की है। इसे पाक की तरफ से हो रही घुसपैठ की कोशिशों से जोड़कर देखा जा रहा है।

पंजाब में बीएसएफ को रावी नदी के तोता गुरु पोस्ट (डेरा बाबा नानक पोस्ट) पर एक लावारिस नाव मिली है। पंजाब पुलिस और बीएसएफ ने इस नाव को कब्जे में ले लिया है।
इस समय बॉर्डर और आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी है। पाकिस्तान की ओर लगातार सीजफायर और घुसपैठ की कोशिशें की जा रही है। इस नाव के मिलने के बाद तोता गुरू पोस्ट पर पंजाब पुलिस सर्च ऑपरेशन में जुट गई है।
एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर हरदीप सिंह ढिल्लों ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने केंद्र सरकार को चिट्ठी लिखककर 15 अतिरिक्त कंपनियों की मांग की भी है।
पानी के रास्ते घुसपैठ की फिराक में आतंकी
एक दिन पहले (3 अक्टूबर) को भी कराची से दो संदिग्ध नावें भारत की ओर रवाना हुई थीं जिनके गुजरात या महाराष्ट्र सीमा में प्रवेश करने की आशंका के बीच खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया हुआ है।
इससे पहले गुजरात में भी एक संदिग्ध पाकिस्तानी नाव मिली थी। माना जा रहा है कि जमीन के रास्ते नाकाम होने पर पाकिस्तान की ओर से पानी के रास्ते घुसपैठ हो सकती है।
18 सितंबर को उरी में भारतीय सेना के कैंप पर आंतकी हमले और उसके बाद 29 सितंबर को भारतीय सेना के पाक के कब्जे वाले कश्मीर में भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक करने के बाद सीमा पर तनाव है।
पिछले कई दिनों से भारत-पाक सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन हो रहा है। सोमवार को पाकिस्तानी सेना ने लगातार फायरिंग करते हुए पुंछ सेक्टर में मोर्टार बम दागे जिससे तीन लोग घायल हो गए।
-
Jaishankar UAE visit: जंग के बीच जयशंकर का मास्टरस्ट्रोक! यूएई के राष्ट्रपति से मिले, भारतीय के लिए बड़ा ऐलान -
Indian Iron Dome: UP में बनेगा भारत का अपना आयरन डोम! मिसाइल-ड्रोन से करेगा रक्षा, कौन बनाएगा और कहां बनेगा? -
Shreyasi Singh: कौन हैं श्रेयसी सिंह? जो बन सकती हैं बिहार की नई CM, जाति, परिवार से संपत्ति तक हर एक डिटेल -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति?












Click it and Unblock the Notifications