भारत वापस लौटे बीएसएफ जवान सत्‍यशील यादव

भारत वापस लौटे बीएसएफ जवान सत्‍यशील यादव
जम्‍मू। बुधवार को चिनाब नदी में बहकर पाकिस्‍तान के सियालकोट पहुंचे बीएसएफ के जवान सत्‍यशील यादव को पाकिस्‍तान के अधिकारियों ने भारत को वापस लौटा दिया।

पाक रेंजर्स ने दोनों देशों के बीच कमांडर लेवल की मीटिंग के बाद सत्‍यशील यादव को छोड़ा है। गुरुवार को इस मसले पर पाक के उप-उच्‍चायुक्‍त को विदेश मंत्रालय बुलाया गया था। पाक को इसके साथ ही साफ संदेश दिया गया था कि वह बीएसएफ जवान को जल्‍द भारत भेजने का इंतजाम करे।

इससे पहले सत्‍यशील यादव ने कहा कि पाक में उनके साथ अपेक्षा से बेहतर व्यवहार हुआ। बीएसएफ अधिकारियों को सौंपे जाने से पहले सत्यशील यादव ने पाकिस्तान में संवाददाताओं से कहा कि नदी की तेज धारा में बहकर उनकी नौका दुर्घटनावश पाकिस्तान में चली गयी।

घटना के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि मेरे सहयोगी तैर कर निकल गए लेकिन मुझे तैरना नहीं आता। नाव के साथ मैं पाकिस्तानी क्षेत्र में पहुंच गया। पाकिस्तान चौकी के पास मैं पानी में कूद गया और पाकिस्तान रेंजर्स के जवानों ने बचाया।

रेंजर्स अधिकारियों के बगल में खड़े यादव ने कहा कि उन लोगों ने उन्हें ढाढ़स बंधाया। 30 वर्षीय जवान ने कहा कि उन्होंने मेरा परिचय लिया। अपने दायरे में उन्होंने मेरी पूरी मदद की।

जैसा मैं सोच रहा था उससे बेहतर स्थिति में उन्होंने मुझे रखा। मुझे कोई शिकायत नहीं है। मैं खुश हूं। अखनूर के परगवाल खौर में तीन अन्य कर्मियों के साथ यादव गश्ती पर थे उसी दौरान जिस नाव में वे जा रहे थे उसमें दिक्कत पैदा हो गयी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+